TN

TotaRam News

What's Hot

मऊ रेलवे स्टेशन से नई ट्रेनों का शुभारंभ, ए.के. शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, दिल्ली और वाराणसी कनेक्टिविटी मजबूत

Table of Content

जनता की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज मऊ रेलवे स्टेशन से पूर्वांचल को मिली नई रेल सुविधाओं के विस्तार का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उनके निरंतर प्रयासों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के परिणामस्वरूप क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।नई सुविधाओं के अंतर्गत दोहरीघाट–वाराणसी नई मेमू ट्रेन सेवा का संचालन प्रारंभ किया गया है। साथ ही मऊ–आनंद विहार (दिल्ली) ट्रेन तथा छपरा–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन अब मऊ के रास्ते किया जाएगा, जिससे पूर्वांचल के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुगम होगा।

इस अवसर पर ए. के. शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्वांचल की जनता की आवश्यकताओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पूरा किया है। इसके लिए पूर्वांचल की जनता की ओर से वे उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय रेल आज देश की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ इंजन बनकर उभरी है। रेल का प्रत्येक इंजन विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भारतीय रेल का पहिया नई गति और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ए के शर्मा ने इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मऊ–आनंद बिहार ट्रेन को साप्ताहिक के स्थान पर दैनिक किए जाने की मांग भी रखी, ताकि यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने रेल मंत्री जी से कहा कि उनकी पहल पर मऊ जनपद में रेलवे के अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं। इसी क्रम में गोठा स्थित 25-सी एवं 27-सी अंडरपास के निर्माण का कार्य चल रहा है,इन कार्यों को तेजी से पूर्ण कराए जाने का आग्रह किया। श्री शर्मा ने कहा कि रेल सुविधाओं का यह विस्तार केवल नई ट्रेनों का संचालन ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम है। इससे व्यापार, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच और अधिक आसान होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

अश्विनी वैष्णव तथा बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहे। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा मऊ रेलवे स्टेशन से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।इस दौरान उपस्थित जनसमूह द्वारा वर्चुअल माध्यम से उनके संबोधन को भी सुना गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 Fixed Dose Combination (FDC) दवाओं पर प्रतिबंध लगाया

निर्माण और बिक्री पर रोक Totaram.news. जनस्वास्थ्य की रक्षा और दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 की धारा 26ए के तहत अधिसूचना जारी कर 16 निश्चित खुराक संयोजनों (एफडीसी) के निर्माण, बिक्री और मानव...

दतिया स्थित माँ पीतांबरा देवी शक्तिपीठ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा और आस्था के साथ किए दर्शन व पूजा-अर्चना

दतिया शक्तिपीठ माँ पीतांबरा देवी के दरबार में पहुँचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ पीतांबरा देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ माँ पीतांबरा देवी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

योग: भारतीय दर्शन का प्राचीन विज्ञान और आत्मबोध का मार्ग

ऋग्वेद, उपनिषद, गीता और पतंजलि योगसूत्र के संदर्भों के साथ योग को अस्तित्व, चेतना और एकाग्रता के विज्ञान के रूप में प्रस्तुत करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई का विश्लेषण हृदयनारायण दीक्षित। योग अस्तित्व से शक्ति अर्जित करने का विज्ञान है। इसके बीज सूत्र ऋग्वेद में है। उपनिषदों में है। गीता में विस्तृत हैं।...

उत्तर प्रदेश Blue DotsAI पहल: स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी

18 मंडलों में शुरू होगा डिजिटल रोजगार प्लेटफॉर्म मुजफ्फरनगर / लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानीय रोजगार, कौशल विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में ‘Blue DotsAI’ पहल का शुभारंभ मुजफ्फरनगर से किया। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल...

Veterinary Vaccine Testing India: सरकार ने CCS-एनआईएएच बागपत में Central Drugs Laboratory का विस्तार किया

भारत सरकार ने पशु टीका परीक्षण ढांचे को किया मजबूत totaram.news. भारत सरकार ने देश में पशु चिकित्सा जैविक उत्पादों (वेटरनरी बायोलॉजिकल्स) के परीक्षण ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए औषधि नियमावली, 1945 में संशोधनों को अधिसूचित किया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित चौधरी चरण सिंह–राष्ट्रीय...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.