TN

TotaRam News

What's Hot

UP Tourism: गोरखनाथ मंदिर परिसर में टूरिस्ट सिक्योरिटी रोड और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण जारी

Table of Content

बाउंड्री वॉल और लैंडस्केपिंग का कार्य तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा जनपद आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य हेतु 19727.06 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत के सापेक्ष 14,400 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य प्रगति पर है और 76 प्रतिशत भातिक प्रगति प्राप्त हो चुकी है। इसी प्रकार जनपद लखनऊ के ऐशबाग में स्थित रामलीला मैदान के सौदर्यीकरण के कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति 1440.42 लाख रूपये के सापेक्ष 1234.00 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस परियोजना का कार्य लगभग 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है और शेष कार्य प्रगति पर है।

यह जानकारी आज यहाँ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2026 तक विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य की परियोजनाएं सौपी गयी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को 07 परियोजनाएं आवंटित की गयी थी। उन्होंने बताया कि निर्माण निगम द्वारा जनपद वाराणसी के सारनाथ स्थित धमेक स्तूप पर लाइट एण्ड साउड के कार्य हेतु 962.74 लाख रूपय के प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 01 करोड़ रूपये की धनराशि आवंटित की गयी है। परिसर में कार्य कराये जाने हेतु भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग नई दिल्ली से अनुमति माँगी गयी है, अनुमति प्राप्त होते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार राजकीय निर्माण निगम को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आर0सी0सी0 ट्रिमिक्स रोड, बांउड्री वॉल, पेविंग ड्रेन, स्टोन, क्लेडिंग, फाइवर ग्लास, लैण्ड स्केपिंग और हार्टीकल्चरा, साइनेज, टूरिस्ट सेक्रटी रोड के निर्माण कार्य के लिए 513.60 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिसके सापेक्ष 398.35 लाख रूपये की धनराशि जारी की गयी है। इस परियोजना का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, अवशेष कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा। इसी प्रकार जनपद गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर में टीएफसी बिल्डिंग के टैरिस पर यात्री निवास के निर्माण हेतु 465.90 लाख रूपय की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 50.00 लाख रूपये की धनराशि जारी कर दी गयी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि जनपद महोबा स्थित श्री गोरखनाथ जी की तपोस्थली गोरखनाथ मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्ति के पैडस्टल निर्माण हेतु 298.31 लाख रूपय की प्रशासकीय स्वीकृति के सापेक्ष 20 लाख की धनराशि जारी करा दी गयी है। इस स्थल पर 26 फिट नन्दी रखे जाने हेतु मूर्तिकार को निर्देशित किया गया है। इसी प्रकार जनपद बागपत स्थित पुरामहादेव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 2412.40 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष 03 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गयी है। इस परियोजना का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2026 तक प्रदेश के लगभग समस्त जनपदों के लिए पर्यटन विकास एवं अन्य निर्माण कार्य की परियोजनाएं स्वीकृत करते हुए अनुमानित धनराशि की प्रथम किश्त जारी करा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्यों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओें को दिये गये है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आस्था के साथ अर्थव्यवस्था को जोड़कर प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.