TN

TotaRam News

What's Hot

Subhash Chandra Bose Bharat Sarovar Saharanpur: भारत का पहला मानचित्र आकार का सरोवर, इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट

Table of Content

डंपिंग ग्राउंड से देशभक्ति के प्रतीक तक, चकवाली गांव की पहल बनी पर्यटन आकर्षण

लखनऊ/सहारनपुर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर सहारनपुर के चकवाली गांव के लोगों ने ‘सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर’ का निर्माण किया है। भारत के मानचित्र के आकार में विकसित यह देश का पहला अनूठा सरोवर है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित इस सरोवर को और अधिक आकर्षक एवं आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 2.43 करोड़ रुपये की लागत से इको-टूरिज्म परियोजना के तहत विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। परियोजना का 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी

पर्यटन सुविधाओं से समृद्ध होगा ‘भारत सरोवर’

मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि, पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाने और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना के तहत कई आकर्षक विकास कार्य किए जा रहे हैं। परिसर में सुगम आवागमन के लिए आकर्षक पाथवे विकसित किए जा रहे हैं, वहीं सरोवर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था के लिए पत्थर की बेंच स्थापित की जा रही हैं। पर्यटकों के मार्गदर्शन हेतु आधुनिक साइनेज सिस्टम, विश्राम के लिए गज़ेबो, पूरे परिसर का विहंगम दृश्य देखने के लिए वॉचटावर, स्वच्छता सुविधाओं के लिए टॉयलेट ब्लॉक तथा स्थानीय व्यंजनों और अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता के लिए फ़ूड स्टॉल भी विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, व्यापक स्तर पर लैंडस्केपिंग और हरित बागवानी कार्यों के माध्यम से पूरे परिसर को प्राकृतिक सौंदर्य से सजाया जा रहा है, जिससे यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सके। परियोजना के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए विशेष फाउंडेशन बेस का निर्माण भी किया जाएगा, जो इस अनूठे भारत सरोवर की देशभक्ति से ओतप्रोत पहचान को और सशक्त बनाएगा।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “सहारनपुर में पर्यटन गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में जिले में लगभग 4.60 लाख पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया, जो क्षेत्र की बढ़ती पर्यटन संभावनाओं को दर्शाता है। ‘सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर’ जैसी अनूठी परियोजनाएं न केवल लोगों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करेंगी, बल्कि देशभर से पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगी। यह पहल सहारनपुर की पर्यटन पहचान को नई मजबूती प्रदान करेगी और जिले को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक विशिष्ट स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

ग्रामीणों में खुशी की लहर

परियोजना को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए चकवाली गांव के निवासी नकूल चौधरी ने बताया कि यह तालाब कभी उपेक्षा के कारण धीरे-धीरे डंपिंग ग्राउंड में तब्दील हो गया था, लेकिन गांववासियों के सामूहिक प्रयासों और संकल्प ने इसे एक अनूठी पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज यह सरोवर देशभक्ति, जनभागीदारी और सामुदायिक सहयोग का प्रतीक बनकर उभर रहा है। भारत के मानचित्र के आकार में विकसित इस सरोवर की लंबाई लगभग 32 मीटर तथा चौड़ाई 29 मीटर है, जो इसे देश के सबसे विशिष्ट जलाशयों में शामिल करता है।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह स्थल एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण के रूप में विकसित होगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उनका अनुमान है कि पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से गांव को प्रतिमाह लगभग 50 हजार से 60 हजार रुपये तक की अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.