TN

TotaRam News

What's Hot

क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

Table of Content

लखनऊ। क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई, झाँसी कार्यालय के 39 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन राजकीय संग्रहालय, झाँसी के सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ0 राजीव कुमार त्रिवेदी, प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी, झाँसी द्वारा क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई की उपलब्धियों पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पं0 रवि शर्मा, विधायक, झाँसी सदर ने अपने उद्बोधन में बुन्देलखण्ड के विस्तार क्षेत्र एवं उनसे सम्बन्धित विशिष्ट विभूतियों को सदैव स्मरण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड किलों की भी भूमि है। माननीय मुख्यमन्त्री का प्रयास है कि यहॉं के किलों एवं धरोहर का विकास राजस्थान की तर्ज पर किया जाय। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, झाँसी पवन कुमार गौतम ने जनपद के ग्रामों में विद्यमान पुरानी धरोहर को सुरक्षित करने में सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री सिद्धेश्वर सिद्धपीठ आश्रम, झाँसी के सदगुुरू आचार्य पं0 हरि ओम पाठक ने पुरानी धरोहर की सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में अपने पुराने अनुभवों को साझा किया और भविष्य में संग्रहालय एवं पुरातत्व के भवन को और भी विस्तार करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व प्रभारी अधिकारी डॉ0 एस0के0 दुबे ने पावर प्वान्ट के माध्यम से विगत 39 वर्षों के राज्य पुरातत्व विभाग की क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, झॉंसी द्वारा की गयी खोज के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बुन्देलखण्ड की जादूगरी के प्रतिभावान कलाकार श्री श्याम जादूगर एवं बॉसुरी के गुरू श्री लतीफ अहमद ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया।

इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के 200 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग प्रथम स्थान भानू पाण्डेय, को, द्वितीय स्थान राधिका श्रीवास्तव तथा तृतीय स्थान नीलिका श्रीवास को प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग प्रथम स्थान सुमित सोनी, द्वितीय स्थान वृजेन्द तथा तृतीय स्थान पलक सोनी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर पुरातत्व के क्षेत्र में अपने योगदान देने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.