TN

TotaRam News

What's Hot

PMSMA के 10 साल पूरे: लखनऊ में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का संदेश

Table of Content

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर विशेष फोकस

लखनऊ। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के क्रियान्वयन के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिल्वर जुबली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र पर आईं गर्भवती महिलाओं को फल, गुड़ एवं चना वितरित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। प्रदेश सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत गर्भावस्था की दूसरी एवं तीसरी तिमाही की महिलाओं की प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) की जाती है। साथ ही उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) की समय रहते पहचान कर उनका समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाता है।

डॉ. सिंह ने बताया कि प्रारंभ में यह अभियान प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित किया जाता था, लेकिन गर्भवती महिलाओं को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब 1, 9, 16 और 24 तारीख को भी विशेष जांच दिवस आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस वर्ष अभियान की थीम ‘पीएमएसएमए के 10 वर्ष : सुरक्षित गर्भावस्था, स्वस्थ माताएं एवं सशक्त भारत’ रखी गई है, जो इसके उद्देश्य को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। पिछले एक दशक में इस अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच, समय पर जोखिमों की पहचान तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात वर्षों में जनपद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगभग 4.54 लाख गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) की गई। इस दौरान 78,149 उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं (एचआरपी) की पहचान कर उनका समयबद्ध एवं समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।

इसी अवधि में 2.31 लाख गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन जांच, 1.88 लाख की ब्लड ग्रुप जांच तथा 1.92 लाख की पेशाब की जांच की गई। इसके अलावा 1.23 लाख गर्भवतियों की जेस्टेशनल डायबिटीज की जांच, लगभग 97 हजार की हेपेटाइटिस जांच तथा करीब 90 हजार महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। इन जांचों के माध्यम से गर्भावस्था से जुड़ी संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक चिकित्सीय हस्तक्षेप सुनिश्चित किया गया।

डॉ. सिंह ने सभी गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों से नियमित प्रसवपूर्व जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने तथा संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि सुरक्षित मातृत्व के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी शहरी एवं ग्रामीण सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर भी पीएमएसएमए दिवस आयोजित किया गया है |

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एच. सिद्दीकी, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण, चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. प्रियंका यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, अस्पताल का समस्त स्टाफ तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.