TN

TotaRam News

What's Hot

द्रौपदी मुर्मु और म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग की मुलाकात

Table of Content

Totaram.news. भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने आज,1 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में म्यांमार संघ गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम यू मिन आंग ह्लाइंग का स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ह्लाइंग का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और म्यांमार सदियों पुराने गहरे सांस्कृतिक, सभ्यतागत एवं आध्यात्मिक संबंधों से जुड़े हुए हैं। हमारे संबंध आपसी समझ और मित्रता की एक मजबूत नींव पर आधारित हैं। म्यांमार दक्षिण-पूर्व एशिया तक पहुंचने के लिए भारत का प्रवेश-द्वार है, क्योंकि यह एकमात्र ऐसा आसियान देश है जिसकी जमीनी सीमा भारत से लगती है। यह भारत की “नेबरहुड फर्स्ट”, “एक्ट ईस्ट” और “महासागर” नीतियों में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

राष्ट्रपति ने म्यांमार के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने पर राष्ट्रपति ह्लाइंग को बधाई दी और कहा कि भारत हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है। उन्होंने कहा कि भारत, म्यांमार सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार उसके प्रयासों में सहयोग देने के लिए तत्पर है। उन्‍होंने म्‍यांमार की शांति और सुलह के प्रयासों के प्रति भारत के अटूट समर्थन को अभिव्‍यक्‍त किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि कनेक्टिविटी भारत-म्यांमार साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पहले से चल रही परियोजनाएं म्यांमार सरकार के सहयोग से जल्द से जल्द पूरी हो जाएंगी। राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भारत-म्यांमार व्यापार संबंध फार्मास्यूटिकल्स, मशीनरी और कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में बढ़े हैं। उन्होंने यह उल्‍लेख किया कि द्विपक्षीय व्यापार अभी भी अपनी संभावनाओं से कम है, और हम इसे आगे और बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारत और म्यांमार के बीच मित्रता और अधिक सुदृढ़ होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.