/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Tourism Department करेगा लखनऊ के छोहरिया माता मंदिर का जीर्णोद्धार, बढ़ेगा धार्मिक पर्यटन

Table of Content

मंदिर के सौन्दर्याकरण से स्थानीय रोजगार और पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा लाभ

लखनऊ। प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ अब उन आस्था स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है, जो अब तक स्थानीय स्तर तक ही सीमित रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ के चिनहट स्थित छोहरिया माता मंदिर को पर्यटन विकास परियोजना में शामिल किया गया है। लंबे समय से यह मंदिर आसपास के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं और प्रचार-प्रसार के अभाव में यह स्थल व्यापक पहचान नहीं बना सका। अब पर्यटन विभाग इसे धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है।

परियोजना के तहत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इसके लिए 1.15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जबकि 86 लाख रुपये की धनराशि जारी भी की जा चुकी है। फिलहाल परियोजना प्रक्रियागत चरण में है और जल्द ही जमीनी स्तर पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। योजना में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा, पेयजल, मार्ग सुधार और अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने पर जोर रहेगा। इन कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा और मंदिर की पहचान भी बढ़ेगी। मंदिर के पुजारी श्री लल्ला बाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से छोहरिया माता मंदिर के विकास का कार्य शुरू होने जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर की पहचान भी बढ़ेगी।

“अल्पज्ञात धार्मिक स्थलों को भी नई पहचान दे रही सरकार”: जयवीर सिंह

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ बड़े और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है जिनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व तो है, लेकिन वे अब तक पर्यटन की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार का प्रयास है कि हर क्षेत्र के प्रमुख आस्था स्थलों को सुविधाओं से जोड़ा जाए, ताकि स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि छोहरिया माता मंदिर के विकास से न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा पहुंचेगा। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से आसपास छोटे कारोबार, दुकानों और स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के साथ उसे नई पहचान देने के लिए लगातार काम कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा: 8 जिलों की 33 पर्यटन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 31 मार्च, 2026 तक स्वीकृत परियोजनाओं पर शासनादेश जारी करते हुए अवस्थापना विकास की परियोजनाओं पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। राज्य सरकार की प्राथमिकता आस्था के साथ विकास और पर्यटन सेक्टर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.