/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Shaheed Smarak Yojana 2026 UP: शहीदों के सम्मान में स्मारक निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार

Table of Content

शहीदों के सम्मान में बड़ी पहल

लखनऊ। संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में आजादी के बाद विभिन्न युद्धों में शहीद सैनिकों की स्मृति में स्मारक निर्माण की कार्य योजना प्रस्तावित की गयी है। इसमें से कुछ जनपदों में स्मारकों के निर्माण हेतु धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी आगरा के प्रस्ताव पर वर्ष 1965 भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए बहादुर सिंह की स्मृति में शहीद स्मारक का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा जनपद मथुरा में कारगिल युद्ध 1999 में शहीद श्याम सुंदर बेनीवाल की स्मृति में स्मारक का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद अयोध्या के ग्राम भदौली खुर्द विकास खण्ड पूरा बाजार में अमर शहीद जगदम्बा पाण्डेय द्वार तथा स्मारक के निर्माण के लिए 19.13 लाख रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। इसी प्रकार जिलाधिकारी बुलन्दशहर के प्रस्ताव पर ग्राम मांमऊ, विकासखण्ड शिकारपुर में 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद प्रहलाद सिंह की स्मृति में स्मारक का निर्माण 17.32 लाख रूपये की धनराशि से कराया जायेगा।
जयवीर सिंह ने बताया कि युद्ध में शहीदों की स्मृति को जीवन्त बनाये रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा शहीद स्मारकों के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक निर्माण की परियोजना प्रस्तावित की गयी है। इन स्मारकों से युवा पीढ़ी प्रेरणा प्राप्त करेगी और उनके शौर्य एवं पराक्रम का स्मरण करेगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार जनपद गाजीपुर के जखनिया विधानसभा क्षेत्र में ग्रामसभा धामपुर वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में स्मारक निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण परियोजना के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 01 करोड़ रूपये की धनराशि प्राविधानित की गयी है। इसके निर्माण के लिए निविदा की कार्यवाही प्रगति पर है। इसके अलावा जालौन जनपद के शहीद श्याम सिंह सेंगर के स्मारक स्थल के निर्माण के लिए 01 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा निविदा की कार्यवाही की जा रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.