TN

TotaRam News

What's Hot

Dinesh Pratap Singh News: मंत्री ने ई-रिक्शा से यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Table of Content

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरूवार को प्रधानमंत्री की अपील एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की है। इसी क्रम में उन्होंने अपने 19, गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास से उद्यान निदेशालय तक ई-रिक्शा के माध्यम से यात्रा कर जनसंदेश दिया कि सार्वजनिक परिवहन अपनाना समय की मांग है।
उद्यान मंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस सप्ताह में कुछ दिन भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें तो ईंधन की खपत, प्रदूषण और ट्रैफिक दबाव में कमी लाई जा सकती है।
इस अवसर पर उद्यान विभाग में आयोजित बैठक में उद्यान मंत्री ने प्रदेश के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यालय, मंडल और जनपद स्तर पर ईंधन एवं ऊर्जा व्यय में कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। इसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को “नो व्हीकल डे” मनाया जाए एवं सार्वजनिक वाहनों का कार्यालय आने-जाने में प्रयोग करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिकतम बैठकें ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएं, अनावश्यक यात्रा न करें। साथ ही समान रूट पर आने वाले अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से एक ही वाहन का उपयोग करें।
उद्यान मंत्री ने ऊर्जा संरक्षण के संबंध में निर्देशित किया कि कार्यालयों में एसी का तापमान 24 डिग्री से कम न रखा जाए तथा कार्य समाप्ति के बाद सभी विद्युत उपकरण अनिवार्य रूप से बंद किए जाएं। सरकारी भवनों एवं प्रक्षेत्रों पर सोलर पैनल लगाने तथा सिंचाई के लिए सोलर पंप को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक स्ट्रीट लाइटें न जलाई जाएं।
इसके अतिरिक्त, राजकीय पौधशालाओं एवं प्रक्षेत्रों पर रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। खाद्य तेल की खपत में कमी लाने तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं भी इन उपायों को अपनाएं और आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उद्यान मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, ईंधन एवं ऊर्जा बचत केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने देश के आमजनमानस से इंधन व ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक परिवहन तथा “स्वदेशी अपनाओ” अभियान को जनांदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय पार्क एवं उद्यानों में इससे संबंधित प्रचार समाग्रियों के माध्यम जनजागरूकता फैलायी जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बी.एल. मीणा, वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक सर्वेश कुमार व राजीव वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे तथा प्रदेश के समस्त अधिकारियों ने वर्चुअली प्रतिभाग किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.