TN

TotaRam News

What's Hot

JEECUP Polytechnic Admission 2026: UP में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई तक बढ़ी, जानें पूरी डिटेल

Table of Content

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का भी मिलेगा अवसर

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि छात्रहित में बढ़ा दी गई है। प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पीपीपी मोड, अल्पसंख्यक एवं निजी क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा हेतु अब अभ्यर्थी 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह द्वारा बताया गया है कि पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, किन्तु अभ्यर्थियों एवं विभिन्न संस्थानों की मांग पर विचार करते हुए आवेदन की तिथि को विस्तारित किया गया है। परिषद ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं, ऐसे में अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूर्ण कर लें। आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की सुविधा भी अभ्यर्थियों को प्रदान की जाएगी। अभ्यर्थी 08 मई से 11 मई 2026 तक अपने आवेदन पत्रों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

JEECUP पॉलीटेक्निक प्रवेश 2026: ऑनलाइन परीक्षा ही एकमात्र माध्यम

प्रदेश के सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश केवल परिषद द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही संभव होगा तथा प्रवेश का अन्य कोई माध्यम मान्य नहीं होगा। प्रदेश में उपलब्ध कुल 2,71,093 सीटों के सापेक्ष अब तक लगभग 3 लाख 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट JEECUP Admission Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष संख्या 0522-2630106, 2630695, 2630667 एवं 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.