TN

TotaRam News

What's Hot

CSIR-CIMAP Lucknow Director Appointment: डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने संभाला पदभार

Table of Content

डॉ. ज़बीर अहमद अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

लखनऊ। प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने 7 मई 2026 से सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीएसआईआर-सीमैप), लखनऊ के निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है।
डॉ. त्रिवेदी भारत की चारों प्रमुख विज्ञान अकादमियों — भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA), भारतीय विज्ञान अकादमी (IAS), राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (NASI) तथा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी (NAAS) — के फेलो तथा जे.सी. बोस राष्ट्रीय फेलो हैं। वे पादप आणविक जीवविज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने महत्वपूर्ण योगदानों के लिए व्यापक रूप से प्रसिद्ध हैं। फरवरी 2020 से फरवरी 2026 तक निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की तथा सीएसआईआर की प्रमुख परियोजना “अरोमा मिशन” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों को “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2025” के लिए भी मान्यता प्राप्त हुई।

सीएसआईआर-सीमैप में नेतृत्व परिवर्तन: अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी नई दिशा

उनकी नियुक्ति से औषधीय एवं सुगंधित पौधों के क्षेत्र में संस्थान की अनुसंधान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। डॉ. त्रिवेदी की नियुक्ति से पूर्व डॉ. ज़बीर अहमद, निदेशक सीएसआईआर-भारतीय समवेत औषध संस्थान (सीएसआईआर-आईआईआईएम), जम्मू, सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। डॉ. अहमद ने 14 फरवरी 2026 से यह अतिरिक्त दायित्व ग्रहण किया था। यह अंतरिम व्यवस्था संस्थान में नेतृत्व की निरंतरता बनाए रखने तथा चल रहे वैज्ञानिक कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए की गई थी।सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की प्रमुख राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में से एक है, जो औषधीय एवं सुगंधित पौधों के अनुसंधान एवं विकास के लिए समर्पित है। अतिरिक्त निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. अहमद ने संस्थान की कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान पहलों का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.