TN

TotaRam News

What's Hot

Dharmpal Singh कल 16 जनपदों में 30 वृहद गोसंरक्षण केंद्रों का उद्घाटन करेंगे

Table of Content

गोसंरक्षण और पशु कल्याण को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह कल दिनांक 04 मई, 2026 को प्रदेश में गोसंरक्षण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 16 जनपदों में नवनिर्मित 30 वृहद गोसंरक्षण केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन पशुपालन निदेशालय,लखनऊ से करेंगे। कार्यक्रम में पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में संबंधित जनपदों के जनप्रतिनिधिगण भी वर्चुअली रूप से प्रतिभाग करेंगे।
पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम मध्याह्न 12ः00 बजे पशुपालन निदेशालय, बादशाह बाग, गोकरननाथ रोड, बाबूगंज, आईटी चौराहा, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं बेहतर देखभाल की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे गोसंरक्षण केंद्रों की संख्या एवं उनकी सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इन नवस्थापित वृहद गोसंरक्षण केंद्रों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर गोवंश के लिए सुरक्षित आश्रय एवं समुचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.