TN

TotaRam News

What's Hot

देशभर में 4 से 10 मई तक ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ का आयोजन

Table of Content

देशभर के स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता पर विशेष अभियान

डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के सहयोग से, देश भर के स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों में आग के खतरों की रोकथाम और शमन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 4 से 10 मई 2026 तक संपूर्ण भारत में ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ मनाएगा।
इस आयोजन का औपचारिक उद्घाटन कल नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-1 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के साथ ही पूरे देश में सप्ताह भर चलने वाली जागरूकता और तैयारी संबंधी गतिविधियों की श्रृंखला का शुभारंभ होगा। उद्घाटन समारोह के एक भाग के रूप में, स्वास्थ्य सचिव द्वारा ‘स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्नि सुरक्षा’ पर एक शपथ दिलाई जाएगी, जो अग्नि सुरक्षा मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, तैयारियों को मजबूत करने और स्वास्थ्य संस्थानों के भीतर सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी हितधारकों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगी।
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के दौरान, राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल, क्षमता निर्माण पहल और अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रसार सहित कई प्रकार की गतिविधियां करेंगे, जिनका उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशासकों को अग्नि निवारण, आपातकालीन प्रतिक्रिया और निकासी प्रक्रियाओं के प्रति संवेदनशील बनाना है।
यह आयोजन मंत्रालय की उस निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिसके अंतर्गत रोगियों, स्वास्थ्यकर्मियों और महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत अग्नि सुरक्षा तंत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के सभी स्तरों पर सुरक्षा एवं तैयारियों की संस्कृति को सुदृढ़ किया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.