TN

TotaRam News

What's Hot

भारत में लॉन्च हुआ सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम

Table of Content

आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए SACHET आधारित सिस्टम का देशभर में परीक्षण

डेस्क। अगर आज आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन जैसी आवाज और “इमरजेंसी अलर्ट” का संदेश आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार की नई आपातकालीन चेतावनी प्रणाली ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ (Cell Broadcast) का देशव्यापी परीक्षण था।सरकार ने शनिवार को इस स्वदेशी मोबाइल आधारित अलर्ट सिस्टम का औपचारिक परीक्षण किया, जिसके तहत देशभर के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को टेस्ट मैसेज भेजा गया। इस प्रणाली का उद्देश्य आपदा या आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सतर्क करना है। केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री Jyotiraditya Scindia ने इस पहल को नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आया यह अलर्ट केवल एक परीक्षण संदेश था, जिसे नई आपदा संचार प्रणाली की क्षमता जांचने के लिए भेजा गया।

यह सिस्टम दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है और इसका केंद्र ‘सचेत’ (SACHET) एकीकृत अलर्ट प्लेटफॉर्म है। इसे C-DOT ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया है। फिलहाल यह सेवा देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय हो चुकी है। इस तकनीक के जरिए आपदा की स्थिति में लोगों के मोबाइल फोन पर तेज आवाज के साथ तत्काल अलर्ट भेजा जाएगा, ताकि उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए समय पर सूचना मिल सके। सरकार ने पहले ही लोगों को इस टेस्ट के बारे में सूचित किया था, इसलिए 2 मई को किए गए इस परीक्षण के दौरान मोबाइल फोन पर आया अलर्ट एक नियोजित अभ्यास का हिस्सा था।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.