TN

TotaRam News

What's Hot

बुद्ध पूर्णिमा पर सारनाथ में ‘बौद्ध महोत्सव’, शांति और धर्म का संदेश गूंजेगा

Table of Content

  • धम्म देशना, विपश्यना और संगोष्ठी से जुड़ेगा समाज, बुद्ध के विचारों को समझेगी नई पीढ़ी
  • ‘विश्व शांति के प्रतीक-भगवान बुद्ध’ विषय पर सारनाथ में जुटेंगे देश-विदेश के विद्वान
  • जन्म से महापरिनिर्वाण तक, बुद्ध का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा : जयवीर सिंह

लखनऊ/ सारनाथ। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सारनाथ में दो भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जहां धर्म, संस्कृति और शांति का संदेश देखने को मिलेगा। अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया और इंडो-श्रीलंका इंटरनेशनल बुद्धिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 1 मई को मूलगंध कुटी विहार, सारनाथ में सुबह ‘बौद्ध महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।
इसमें धम्म देशना, विपश्यना, परिचर्चा, भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन के साथ-साथ ‘विश्व शांति के प्रतीक-भगवान बुद्ध’ विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। यह आयोजन आस्था और ज्ञान के साथ-साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
इसी दिन शाम को केन्द्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के शान्तरक्षित लॉन में बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. वडछुग दोर्जे नेगी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हरगोविन्द बौद्ध उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर कई विद्वान वक्ता भगवान बुद्ध के विचारों और उनके वैश्विक महत्व पर अपने विचार रखेंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, बुद्ध पूर्णिमा का दिन भगवान गौतम बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा हुआ है। इसी दिन वैशाख पूर्णिमा को लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व उनका जन्म हुआ, बोधगया में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और कुशीनगर में उन्होंने 483 ईसा पूर्व को 80 वर्ष की उम्र में महापरिनिर्वाण प्राप्त किया यानी जन्म-मृत्यु के चक्र से पूरी तरह मुक्ति पाई। ये तीनों घटनाएं इस दिन को और भी पवित्र बनाती हैं।
उन्होंने बताया भगवान बुद्ध का संदेश आज भी पूरी दुनिया में शांति और करुणा का मार्ग दिखाता है। जापान, चीन, थाईलैंड, श्रीलंका, भूटान जैसे कई देशों में बौद्ध धर्म प्रमुख रूप से माना जाता है, वहीं भारत, नेपाल, अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी सहित कई देशों में भी इसके अनुयायी बड़ी संख्या में हैं।
सारनाथ में होने वाले ये आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक हैं, बल्कि समाज में शांति, सहिष्णुता और जागरूकता का संदेश भी देंगे। यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को भगवान बुद्ध के विचारों से जोड़ने और विश्व शांति के संदेश को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी किताबों की उपलब्धता व समय पर वितरण की समीक्षा की

डेस्क। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए प्रकाशित पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, छपाई और वितरण की समीक्षा की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार, शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहें।शिक्षा...

केशव मौर्य ने काशी को सौगातों के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई ऐतिहासिक सौगातों के लिए उनका हृदयतल से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल काशी सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री...

मानचित्र प्रक्रिया होगी अधिक सरल, योग्य आर्किटेक्ट्स को इम्पैनल करेगा एलडीए

लखनऊ। लखनऊ में भवन मानचित्र बनवाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एलडीए योग्य आर्किटेक्ट्स का पैनल तैयार करेगा, जो अधिक सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मानचित्र पास कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आर्किटेक्ट्स के इम्पैनलमेंट के लिए विज्ञापन जारी...

बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत लखनऊ व फर्रुखाबाद में आलू की खरीद शुरू

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए विभिन्न जनपदों में आलू क्रय केन्द्र तत्काल स्थापित कर खरीद प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा। मंत्री के निर्देशों...

एलडीए ओटीएस: 10 दिन में 461 आवेदन, टॉप 10 बकायेदारों की सूची बनेगी

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बीते 10 दिनों में 461 आवेदन प्राप्त हुये हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को ओटीएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए योजना वार टॉप-10 बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं।उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.