TN

TotaRam News

What's Hot

बरेली में आस्था स्थलों का होगा कायाकल्प

Table of Content

  • आस्था के स्थलों के संरक्षण से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना
  • पर्यटन में बढ़ोत्तरी तथा रोजगार के अवसर सृजित होगे-जयवीर सिंह

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य योजना के अंतर्गत बरेली मण्डल के अंतर्गत आने वाले बरेली जनपद के लिए विभिन्न विधानसभाओं के लिए पर्यटन विकास के लिए 12 पर्यटन विकास योजनाओं के लिए 791 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए यूपीएसटीडीसी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कार्यदायी संस्था को निर्देश जारी किये गये हैं, इन परियोजनाओं के समस्त कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें। ताकि इसका लाभ आमजनता एवं श्रद्धालुओं को मिल सके।
यह जानकारी उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देते हुए बताया कि बरेली जनपद के मीरगंज में स्थित ठाकुर जी मंदिर स्थल का पर्यटन विकास के लिए 67 लाख रूपये, फरीदपुर के शिवमंदिर पहलऊनाथ के पर्यटन विकास के लिए 65 लाख रूपये, फरीदपुर के ही मगनपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 67 लाख रूपये, आंवला विधानसभा क्षेत्र मंे स्थित महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क के लिए 64 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
इसी प्रकार आंवला में ही गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर स्थित यात्री हाल के सुदृढ़ीकरण हेतु 45 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि बिथली चैनपुर शिरोही मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 69 लाख रूपये, आंवला में स्थित अहिछत्र के समेकित पर्यटन विकास के लिए 50 लाख रूपये, भोजीपुरा में स्थित पूर्णगिरी शिवमंदिर के लिए 71 लाख रूपये, बरेली कैंट स्थित आनंद आश्रम मंदिर बरेली के लिए 53 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
इसी प्रकार बरेली शहर बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 70 लाख रूपये, बरेली शहर में ही श्री सीताराम मंदिर पर अवस्थापना सुविधाओं के लिए 70 लाख रूपये तथा बरेली के प्रेम नगर में स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर पर फसाड लाइटिंग हेतु 01 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
पर्यटन मंत्री ने यह बताया कि बरेली एक प्राचीन शहर है, इसे नाथ नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर एक कतार में कई मंदिर स्थित हैं, जहां विभिन्न अवसरों पर पूजा अर्चन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रहती है। कुछ मंदिरों पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसको दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य के लिए योजनाएं स्वीकृत की गयी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प है कि प्रदेश के हर जिले में स्थित आस्था के स्थलों को सौन्दर्यीकरण कर वहां बुनियादी सुविधाएं सुलभ करायी जाए। इससे सांस्कृतिक विरासत भी सुरक्षित होगी तथा श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.