/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्विद्यालय में “लोकोत्सव” का आयोजन 28 अप्रैल को किया जाएगा

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ के संयुक्त सहयोग से एक दिवसीय ’“लोकोत्सव”’ का आयोजन कल ’28 अप्रैल 2026’ को प्रातः ’10ः00 बजे’ से ’सत्यजीत रे प्रेक्षागृह’, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में किया जाएगा।
यह जानकारी निदेशक, लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान अतुल द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन साहित्यिक संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समन्वित मंच होगा, जिसमें लोक कला, लोक संगीत एवं परंपरागत सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों की समृद्ध प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम की ’मुख्य अतिथि’ के रूप में ’ कांता कर्दम (पूर्व राज्यसभा सांसद)’ की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों देंगे जिनमें शीशपाल (रोहतक)-हरियाणवी लोकनृत्य, नीता गुप्ता (मेरठ)-लोकगायन, अब्दुल हामिद (दिल्ली) – नट कला, रंजना नैब (सहारनपुर)- लोक में कृष्ण, गौरव साहा (मेरठ) – लोक में राम, सुखबीर सिंह (मथुरा) – अलगोजा वादन इसके अलावा संगोष्ठी में विद्वानों द्वारा लोक साहित्य एवं भाषा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता-’ प्रो. विमलेश कांति वर्मा (प्रख्यात भाषाविज्ञ एवं लोक साहित्य विशेषज्ञ) इसके अलावा विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रो. कुसुमलता मलिक (दिल्ली विश्वविद्यालय), सुनंदा वर्मा (प्रसिद्ध कहानीकार, अनुवादक एवं पत्रकार, सिंगापुर) शामिल होंगे। यह “लोकोत्सव” लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो न केवल कलाकारों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि आम जनमानस को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करेगा।
निदेशक, अतुल द्विवेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोक कला, लोक संगीत एवं परंपरागत अभिव्यक्तियोें को एक मंच पर लाकर इनके संरक्षण तथा अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने बतायाकि लोक जीवन में सांस्कृतिक परंपराओं का अत्यधिक महत्व है। यह हमारी विरासत है। इसको आगे बढ़ाना तथा सांस्कृतिक पुनरोत्थान तथा अपनी विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.