TN

TotaRam News

What's Hot

10 जिलों में 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को यूपी रेरा की मंजूरी

Table of Content

  • 3102 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयाँ विकसित होंगी; निवेश में गौतमबुद्ध नगर अग्रणी
  • परियोजनाओं की संख्या में लखनऊ सबसे आगे

लखनऊ / गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने कुल ₹1,270.48 करोड़ के अनुमानित निवेश वाली 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। राज्य के 10 जिलों में फैली इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 3,102 आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा, जिससे प्रदेश में संगठित रियल एस्टेट विकास और नियोजित शहरी विस्तार को और मजबूती मिलेगी।
इन परियोजनाओं को मंजूरी यूपी रेरा मुख्यालय में आयोजित 201वीं प्राधिकरण बैठक में दी गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गई और नियामकीय मानकों के अनुपालन सुनिश्चित करने के बाद परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। प्राधिकरण ने दोहराया कि समयबद्ध अनुमोदन और कड़ी निगरानी से पारदर्शिता, जवाबदेही तथा घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
स्वीकृत परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक तथा मिश्रित उपयोग की परियोजनाएँ शामिल हैं, जिनका उद्देश्य आवास उपलब्धता बढ़ाना और व्यावसायिक अवसंरचना को मजबूत करना है। इन अनुमोदनों के माध्यम से रेरा नियोजित विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ परियोजनाओं की समय-सीमा और नियामकीय प्रावधानों के पालन को सुनिश्चित कर रहा है।

दस जिलों में परियोजना अनुमोदन
निवेश की संख्या के मामले में गौतम बुद्ध नगर अग्रणी रहा। जिले में ₹507.77 करोड़ की लागत वाली 02 आवासीय व 01 कमर्शियल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनके तहत कुल 380 आवासीय व 169 कमर्शियल इकाइयों का निर्माण होगा। इससे गौतम बुद्ध नगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रमुख रियल एस्टेट गंतव्य के रूप में और मजबूत होगा।
लखनऊ में सबसे अधिक परियोजनाओं को स्वीकृति मिली। राज्य की राजधानी में ₹90.77 करोड़ लागत की कुल चार परियोजनाएँ मंजूर की गईं। इन परियोजनाओं के तहत 330 आवासीय व 348 कमर्शियल इकाइयों का विकास होगा। इससे शहर में आवासीय और व्यावसायिक ढांचे का संतुलित विकास होगा।
मुरादाबाद में ₹335.77 करोड़ लागत की एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसके अंतर्गत 627 आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा। बदायूं में ₹72 करोड़ लागत की एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति दी गई, जिसके तहत 226 आवासीय इकाइयाँ विकसित की जाएंगी। वाराणसी में ₹36.68 करोड़ लागत की एक आवासीय परियोजना मंजूर की गई है, जिसमें 98 आवासीय इकाइयों का विकास होगा। मेरठ में ₹20.25 करोड़ लागत की एक आवासीय परियोजना को स्वीकृति मिली है, जिसके अंतर्गत 76 आवासीय इकाइयाँ विकसित की जाएंगी।
प्रयागराज में ₹31.19 करोड़ लागत की एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 99 आवासीय आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा। मुज़फ्फरनगर में ₹12.37 करोड़ लागत की एक आवासीय परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 127 आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा। गाजियाबाद में ₹122.18 करोड़ लागत की एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 330 व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त गोरखपुर में ₹41.50 करोड़ लागत की एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 292 व्यावसायिक इकाइयाँ विकसित की जाएंगी।
आर्थिक गतिविधि और रोजगार को बढ़ावा
इन परियोजनाओं में ₹1,270.48 करोड़ से अधिक का कुल निवेश निर्माण चरण के दौरान रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा। निर्माण सामग्री, श्रम, इंजीनियरिंग सेवाओं, परिवहन और अन्य संबंधित क्षेत्रों में मांग बढ़ने से संबंधित जिलों की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

पारदर्शिता और खरीदारों का विश्वास मजबूत
उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट निवेश का लगातार प्रवाह राज्य सरकार की सुधारोन्मुख नीतियों और यूपी रेरा की मजबूत नियामकीय निगरानी का सकारात्मक परिणाम है। सरल अनुमोदन प्रक्रिया, नियमित निगरानी और पारदर्शी व्यवस्था ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, साथ ही घर खरीदारों की सुरक्षा को भी मजबूत किया है। ये प्रयास राज्य के रियल एस्टेट क्षेत्र में जवाबदेही और स्थिरता को बढ़ावा दे रहे हैं।
परियोजनाओं की मंजूरी पर टिप्पणी करते हुए यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शी और सुव्यवस्थित विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 201वीं प्राधिकरण बैठक एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उत्तर प्रदेश में निरंतर विकास की गति को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी रेरा समयबद्ध अनुमोदन, कड़ी निगरानी और घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राज्य में संतुलित शहरी विकास को आगे बढ़ाता रहेगा। इस बैठक में दी गई स्वीकृतियों से निवेशकों का विश्वास और मजबूत होगा तथा उत्तर प्रदेश में व्यवस्थित और नियोजित रियल एस्टेट विकास को बढ़ावा मिलेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.