/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

30 अप्रैल तक आवेदन करें: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जारी

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)–2026 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सूचना के अनुसार राज्य की राजकीय, अनुदानित, पीपीपी, निजी एवं अल्पसंख्यक संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिनकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।
परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे कार्यरत अभ्यर्थी भी तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये प्रति ग्रुप तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये प्रति ग्रुप निर्धारित किया गया है। प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम तीन ग्रुप में आवेदन कर सकता है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेशभर में राजकीय, अनुदानित, पीपीपी एवं निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में हेल्प सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां से आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्राप्त की जा सकती है। परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से पहले ही अपना आवेदन पूर्ण कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
इस वर्ष एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए ग्रुप ‘बी’ (डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर) पाठ्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में संशोधन किया गया है। अब हाईस्कूल में कृषि विषय की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है, जिससे अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सकेगा।


अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट या दूरभाष नंबर 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.