TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिनकर जी केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि राष्ट्रचेतना के प्रखर स्वर और भारतीय संस्कृति के सशक्त प्रतिनिधि थे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ एवं ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित दिनकर जी की ओजस्वी वाणी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौर में देशवासियों के भीतर आत्मगौरव, साहस और देशभक्ति की अलख जगाई। उनकी कविताओं में वीर रस, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है, जो आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने दिनकर की प्रसिद्ध पंक्तियों—
“जला अस्थियां बारी-बारी, चिटकाई जिनमें चिनगारी,
जो चढ़ गये पुण्य-वेदी पर, लिए बिना गर्दन का मोल,
कलम, आज उनकी जय बोल।”
का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कविता हमारे अमर शहीदों के त्याग और बलिदान का सजीव चित्रण करती है तथा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रबल करती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनकर जी के क्रांतिदर्शी विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनकी रचनाएं न केवल साहित्यिक धरोहर हैं, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण के मार्ग में प्रेरणा का स्रोत भी हैं। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे दिनकर के आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र की उन्नति और समाज के समग्र विकास में अपना सक्रिय योगदान दें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indian Railways Kavach System: अहमदाबाद डिवीजन में 598 किमी रेल मार्ग पर 140 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत

598 किलोमीटर रेल मार्ग पर लागू होगी कवच प्रणाली Totaram.news. रेलवे ने रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, गुजरात के पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के 48 ब्लॉक खंडों में फैले 598 किलोमीटर मार्ग पर कवच परियोजना के चौथे चरण को मंजूरी दी है। इस परियोजना को रेलवे...

FSDA Uttar Pradesh की आगरा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा गोदाम सील, नकली दवाएं जब्त और FIR दर्ज

अवैध दवा स्टॉक जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर FIR दर्ज लखनऊ। प्रदेश वासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने व अवैध दवा व्यापार पर रोक थाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों के औषधि 25 निरीक्षकों की विशेष टीमें गठित कर आयुक्‍त के नेतृत्‍व में जनपद-आगरा के...

लखनऊ में UPSDM-IBM MoU: 1.5 लाख युवाओं को मिलेगा AI और डिजिटल स्किल्स का मुफ्त प्रशिक्षण

‘Skill + AI Intelligence’ मॉडल पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा मिशन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को केवल पारंपरिक कौशल तक सीमित न रखकर उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मिशन निदेशक पुलकित खरे के मार्गदर्शन में प्रदेश...

Lucknow Labour Welfare Campaign: श्रमिकों के लिए फ्री हेल्थ चेकअप और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई

लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ अभियान के अंतर्गत 05 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मेंआर्यन चैरिटेबल ट्रस्ट, डी-1, इंडस्ट्रियल एरिया, नादर गंज, लखनऊ में अपर श्रमायुक्त, लखनऊ...

भारतीय रेलवे ने अंबाला मंडल (उत्तरी रेलवे) में 811 किमी रेल मार्ग पर कवच प्रणाली के लिए 201 करोड़ रुपये मंजूर किए

Totaram.news. रेल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के अंबाला मंडल के शेष ब्रॉड गेज रेल खंडों पर ‘कवच’ प्रणाली स्थापित करने की स्‍वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना 811 किलोमीटर के मार्ग को कवर करती है और इसके लिए 201 करोड़ रुपये की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.