TN

TotaRam News

What's Hot

ए के शर्मा ने दशकों से बंद परदहा मिल का किया निरीक्षण

Table of Content

  • औद्योगिक संकुल बनाने की तैयारी तेज
  • युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने का संकल्प: मंत्री ए.के. शर्मा
  • मऊ की औद्योगिक पहचान को पुनर्जीवित करने की दिशा में बड़ा कदम
  • 85 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक औद्योगिक पार्क/क्लस्टर

मऊ/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान दशकों से बंद पड़ी परदहा मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने मिल परिसर का स्थलीय जायजा लेते हुए वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को औद्योगिक संकुल विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि परदहा मिल की लगभग 85 एकड़ भूमि पर आधुनिक औद्योगिक पार्क/क्लस्टर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना मऊ की औद्योगिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी इस मिल को अब विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। “सभी हाथों को हुनर और काम मिले” इसी उद्देश्य के साथ इस औद्योगिक संकुल की योजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के आवंटन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे उद्यमियों को बिना किसी जटिलता के आवेदन और आवंटन की सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक संकुल “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निवेश आकर्षित होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।मंत्री श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में मऊ पुनः अपनी औद्योगिक पहचान स्थापित करेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर जन प्रतिनिधिगण,उद्योग विभाग के संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी तथा नागरिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.