TN

TotaRam News

What's Hot

ए के शर्मा ने दशकों से बंद परदहा मिल का किया निरीक्षण

Table of Content

  • औद्योगिक संकुल बनाने की तैयारी तेज
  • युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने का संकल्प: मंत्री ए.के. शर्मा
  • मऊ की औद्योगिक पहचान को पुनर्जीवित करने की दिशा में बड़ा कदम
  • 85 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक औद्योगिक पार्क/क्लस्टर

मऊ/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ जनपद के भ्रमण के दौरान दशकों से बंद पड़ी परदहा मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने मिल परिसर का स्थलीय जायजा लेते हुए वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को औद्योगिक संकुल विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि परदहा मिल की लगभग 85 एकड़ भूमि पर आधुनिक औद्योगिक पार्क/क्लस्टर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना मऊ की औद्योगिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंद पड़ी इस मिल को अब विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। “सभी हाथों को हुनर और काम मिले” इसी उद्देश्य के साथ इस औद्योगिक संकुल की योजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के आवंटन की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे उद्यमियों को बिना किसी जटिलता के आवेदन और आवंटन की सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक संकुल “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निवेश आकर्षित होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।मंत्री श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में मऊ पुनः अपनी औद्योगिक पहचान स्थापित करेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस अवसर पर जन प्रतिनिधिगण,उद्योग विभाग के संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी तथा नागरिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाल दिवस पर इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में विज्ञान और खगोल विज्ञान से रूबरू हुए 3500 विद्यार्थी

दूरबीन से किया सूर्य का प्रत्यक्ष अवलोकन लखनऊ। बाल दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ में विद्यार्थियों के लिए विशेष वैज्ञानिक, शैक्षिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 14 विद्यालयों के लगभग 3500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विज्ञान एवं खगोल...

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में न रहे कोई कमी : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

छठ घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को छठ महापर्व के दृष्टिगत महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ लखनऊ के झूलेलाल घाट एवं मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा...

‘भारत पर्व’ में उत्तर प्रदेश की धूम, 6 जिलों के ओडीओपी उत्पादों और लोककलाओं ने बटोरी सराहना

मयूर-राई नृत्य और अवधी-बुंदेली व्यंजनों ने मोहा मन लखनऊ/एकता नगर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व-2026 में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला, क्षेत्रीय खानपान और लोकनृत्यों के जरिए देशभर के लोगों का ध्यान खींच रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 1 से 15...

आईएनएस सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने लिया संयुक्त अभ्यास में हिस्सा डेस्क। भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस सह्याद्रि मालाबार अभ्यास 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 12 नवंबर 2026 को जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ। इस अभ्यास में भारत, जापान,...

दूरसंचार विभाग ने आयोजित किया पहला अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026

नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुआ सम्मेलन नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा 13 नवंबर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को सरकारी कामकाज एवं शासन-प्रशासन में बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा संबंधी प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन, 2026...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.