/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

शहर में अवैध निर्माण पर एलडीए का बड़ा एक्शन, गोमती नगर विस्तार में 04 मकानों पर चला बुलडोजर

Table of Content

लखनऊ। जनपद लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 04 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस तरह के अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी में अखंड प्रताप सिंह व अन्य द्वारा अवैध तरीके एक कॉलोनी विकसित की गई थी, जिसके अंदर मकानों का निर्माण किया गया था। कुल 33 मकानों पर एलडीए की कार्यवाही चल रही है, जिनमें से 04 निर्माण का उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अपील खारिज की गई थी।

आज सुबह ही ग्रीन कॉरिडोर के तृतीय चरण का निरीक्षण करने पहुंचे उपाध्यक्ष महोदय द्वारा ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में 04 अवैध निर्माण के खिलाफ स्थल पर ध्वस्तीकरण का अभियान चलाया गया।उन्होंने बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी के एम्मार कालोनी के सामने सेक्टर-7 में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। इस दौरान दिलीप यादव, ललित कुमार तिवारी, पूजा पाण्डेय एवं शीलू व अन्य के 04 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया, जोकि एक अवैध प्लॉटिंग के अंदर बनाये गए थे। यह अवैध प्लॉटिंग अखंड प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह एवं हरिओम द्वारा विकसित की गई थी, जिसका न ही कोई लेआउट स्वीकृत है और न ही इस प्लॉटिंग के अंदर बने एक भी मकान का नक्शा स्वीकृत है।समस्त ध्वस्तीकरण आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पुनरीक्षण वाद में अपील निरस्त होने के पश्चात लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय के लिखित आदेशों के अनुपालन में की गई थी। उक्त कार्यवाही में लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन एक, दो व तीन की टीम मौजूद रही एवं लखनऊ पुलिस द्वारा सम्पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.