TN

TotaRam News

What's Hot

जिज्ञासा क्रिकेट ग्राउंड पर ‘डेस्क टू पिच कप–सीजन 1’ के दो मुकाबले संपन्न

Table of Content

WTC और वृंदावन क्रिकेट क्लब ने दर्ज की जीत

लखनऊ। जिज्ञासा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट ‘डेस्क टू पिच कप–सीजन 1’ के अंतर्गत खेले गए पहले दो मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। उद्घाटन मैच में वृंदावन क्रिकेट क्लब ने लखनऊ सुपर स्ट्राइकर को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में WTC ने SGPGI वॉरियर्स पर जीत दर्ज की। उद्घाटन मुकाबले में वृंदावन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। टीम की ओर से अमित सिंह ने 44 गेंदों पर 65 रन की प्रभावी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में लखनऊ सुपर स्ट्राइकर की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन ही बना सकी और मुकाबला 8 रन से हार गई। मैच अंत तक रोमांचक बना रहा, लेकिन वृंदावन क्रिकेट क्लब ने संयमित प्रदर्शन के साथ जीत अपने नाम की। इस मैच में हरीश सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि आकाश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और हरीश सिंह को ही सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला।
दूसरे मुकाबले में SGPGI वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 19.2 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आशीष तिवारी ने 31 गेंदों पर 34 रन बनाकर संघर्षपूर्ण पारी खेली। WTC की ओर से एक गेंदबाज ने घातक स्पेल डालते हुए 3.2 ओवर में मात्र 11 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोक दिया। 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी WTC की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। SGPGI की ओर से गौरव और अमित ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच में जीतू को मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया, जबकि आशीष तिवारी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.