/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

टीबी व कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Table of Content

लखनऊ। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एन.के. रोड द्वारा लालबाग, जम्बूरखाना तथा इंदिरा नगर सीएचसी के अंतर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुगौली में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में टीबी एवं कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ-साथ लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देशानुसार टीबी एवं कैंसर की स्क्रीनिंग हेतु फरवरी माह में पूरे जनपद में 100 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने हैं, जिसके क्रम में शनिवार को इन शिविरों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में कैंसर से होने वाली मौतों में 30 प्रतिशत तथा कैंसर जनित जटिलताओं से होने वाली मौतों में 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। ऐसे में टीबी और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि टीबी और कैंसर दोनों ही गंभीर बीमारियाँ हैं, जिनकी समय पर पहचान न होने पर ये जानलेवा साबित हो सकती हैं। स्क्रीनिंग अर्थात प्रारंभिक जांच के माध्यम से इन बीमारियों का शुरुआती अवस्था में ही पता लगाया जा सकता है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पाता है।
इन शिविरों के माध्यम से टीबी एवं कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा साप्ताहिक रिपोर्ट राज्य स्तर पर नामित अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से प्रेषित की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सीएचसी एन.के. रोड में अधीक्षक डॉ. वाई.के. सिंह तथा जुगौली में अधीक्षक डॉ. मयंक जलोटे के नेतृत्व में शिविर संपन्न हुए, जबकि दोनों स्वास्थ्य शिविरों का पर्यवेक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंघल द्वारा किया गया।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि जम्बूरखाना में आयोजित शिविर में कुल 391 मरीजों की ओपीडी हुई। लक्षणों के आधार पर 150 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 7 को उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया गया। इसके अतिरिक्त 193 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 7 को रेफर किया गया। वहीं 130 महिलाओं की सर्विक्स की जांच की गई, जिनमें से 4 को उच्च स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर किया गया। साथ ही कुल 135 लोगों में टीबी की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 8 को एक्स-रे के लिए रेफर किया गया।
जुगौली में आयोजित शिविर में कुल 105 मरीजों की ओपीडी हुई, जिसमें 27 लोगों की ओरल कैंसर तथा 37 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अतिरिक्त टीबी के संभावित लक्षणों के आधार पर 25 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.