TN

TotaRam News

What's Hot

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस और नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

Table of Content

कारगिल विजय दिवस पर भाषा विश्वविद्यालय में आयोजन

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से कारगिल विजय दिवस तथा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

राज्यपाल सचिवालय एवं समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय में “नशा मुक्ति” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विधि अध्ययन संकाय के कक्ष संख्या 435 में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई-4 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष शाही के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के 35 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने नशे के दुष्परिणाम, नशा मुक्त समाज की आवश्यकता तथा युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विधि अध्ययन विभाग के डॉ. कृष्ण मुकुंद, डॉ. श्वेता त्रिवेदी एवं डॉ. तान्या सागर ने किया। प्रतियोगिता में ज्योत्सना सिंह (एलएलएम तृतीय वर्ष) ने प्रथम, मो. साद ख़ान (बी.ए. एलएल.बी. चतुर्थ वर्ष) ने द्वितीय तथा रामा कनौजिया (बी.ए. एलएल.बी. द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर डॉ. आशीष शाही ने सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।

कारगिल विजय दिवस पर छात्रों की रचनात्मक प्रस्तुति

इसी क्रम में विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर “कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि: साहस, बलिदान और देशभक्ति” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन सामाजिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. पूनम चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में समाजशास्त्र विभाग की विषय प्रभारी डॉ. ज़िया जाफरी ने कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सैयद हैदर अली तथा हिन्दी विभाग की विषय प्रभारी डॉ. जहाँ आरा ज़ैदी ने किया।

प्रतियोगिता में अथर्व (बी.ए. समाजशास्त्र) ने प्रथम, पल्लवी (राजनीति विज्ञान विभाग) ने द्वितीय तथा निशा विश्वकर्मा (भूगोल विभाग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, हिन्दी, विधि अध्ययन, शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार, डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. श्वेता त्रिवेदी, डॉ. विभा सिंह, डॉ. निहारिका श्रीवास्तव, डॉ. रचना गिहार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.