/ Nov 26, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस और नशा मुक्ति अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

Table of Content

कारगिल विजय दिवस पर भाषा विश्वविद्यालय में आयोजन

लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ में कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जागरूकता एवं नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से कारगिल विजय दिवस तथा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

राज्यपाल सचिवालय एवं समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय में “नशा मुक्ति” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन विधि अध्ययन संकाय के कक्ष संख्या 435 में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई-4 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष शाही के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं विभागों के 35 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने नशे के दुष्परिणाम, नशा मुक्त समाज की आवश्यकता तथा युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विधि अध्ययन विभाग के डॉ. कृष्ण मुकुंद, डॉ. श्वेता त्रिवेदी एवं डॉ. तान्या सागर ने किया। प्रतियोगिता में ज्योत्सना सिंह (एलएलएम तृतीय वर्ष) ने प्रथम, मो. साद ख़ान (बी.ए. एलएल.बी. चतुर्थ वर्ष) ने द्वितीय तथा रामा कनौजिया (बी.ए. एलएल.बी. द्वितीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर डॉ. आशीष शाही ने सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।

कारगिल विजय दिवस पर छात्रों की रचनात्मक प्रस्तुति

इसी क्रम में विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर “कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि: साहस, बलिदान और देशभक्ति” विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन सामाजिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. पूनम चौधरी के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में समाजशास्त्र विभाग की विषय प्रभारी डॉ. ज़िया जाफरी ने कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सैयद हैदर अली तथा हिन्दी विभाग की विषय प्रभारी डॉ. जहाँ आरा ज़ैदी ने किया।

प्रतियोगिता में अथर्व (बी.ए. समाजशास्त्र) ने प्रथम, पल्लवी (राजनीति विज्ञान विभाग) ने द्वितीय तथा निशा विश्वकर्मा (भूगोल विभाग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, हिन्दी, विधि अध्ययन, शिक्षाशास्त्र, गृह विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार, डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. श्वेता त्रिवेदी, डॉ. विभा सिंह, डॉ. निहारिका श्रीवास्तव, डॉ. रचना गिहार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय होम्योपैथी वैज्ञानिक सम्मेलन में लिया हिस्सा, अनुसंधान और क्लिनिकल साक्ष्यों पर दिया जोर

होम्योपैथी में वैज्ञानिक शोध को बताया जरूरी डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी भारत की विविधतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय बीतने के साथ-साथ, देश में इसका व्यापक...

Deoria Rojgar Mela 2026: बरहज में 28 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और ITI पास को मिलेगा नौकरी का मौका

LIC, उत्कर्ष बैंक और श्रीराम फाइनेंस में नौकरी का अवसर देवरिया। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे से बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज के सामने एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक हुई कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित आरओ, एआरओ एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन अधिक से...

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.