इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ ने इनोवेटिव पाठशाला और मुंशी लीलावती बाल गृह में चलाया सेवा अभियान
विवेक कुमार गुप्ता।
लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 ने आज समाजसेवा के उद्देश्य से दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। प्रथम कार्यक्रम इनोवेटिव पाठशाला (NGO), विराट नगर, आलमबाग में आयोजित किया गया, जहाँ क्लब की सदस्यों ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके लिए आवश्यक सामग्री एवं रिफ्रेशमेंट का वितरण किया। बच्चों के साथ आत्मीय समय व्यतीत कर उन्हें शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

इसके पश्चात क्लब द्वारा गोद लिए गए मुंशी लीलावती बाल गृह, मोती नगर में बाल कल्याण एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा के अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियाँ आयोजित की गईं। क्लब की ओर से आवश्यक सामग्री वितरित की गई तथा वहाँ निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके साथ आत्मीय समय व्यतीत किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
इनर व्हील क्लब ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट कविता अग्रवाल, ट्रेज़रर मनीषा चोला, आईएसओ पल्लवी रस्तोगी सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं और सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ द्वारा समाज के बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित इन सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

