TN

TotaRam News

What's Hot

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

Table of Content

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव

Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के विशेषज्ञ हैं। वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी के पास परिचालन, स्टाफ, प्रशिक्षण और त्रि-सेवा क्षेत्रों में 36 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा का अनुभव है।

वाइस एडमिरल मैकार्थी के नौसेना करियर और उपलब्धियां

वाइस एडमिरल मैकार्थी के नौसेना कार्यकाल में आईएनएस दिल्ली के कमीशनिंग क्रू के सदस्य के रूप में सेवा करने और अग्रिम पंक्ति के विध्वंसक पोत पर सभी विशेषज्ञ पदों पर सेवा करना शामिल है। उन्होंने आईएनएस अजय, आईएनएस खंजर और आईएनएस शिवालिक की कमान संभाली है। प्रमुख स्टाफ और प्रशिक्षण भूमिकाओं में भारतीय नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण कमांडर, पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय में कमांड प्लान्स ऑफिसर और नौसेना मुख्यालय में कमोडोर नौसेना योजनाएं शामिल हैं। 2020 में फ्लैग रैंक में पदोन्नति के बाद, उन्होंने सहायक नौसेना प्रमुख (स्टाफ आवश्यकताएं), कार्मिक सेवा नियंत्रक के रूप में कार्य किया और 2023 में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट (एफओसीडब्ल्यूएफ) के रूप में पश्चिमी बेड़े की कमान संभाली। वे 2024 में भारतीय नौसेना अकादमी के दसवें कमांडेंट रहे।

वर्तमान पद संभालने से पहले, उन्‍होंने 2025-26 के दौरान एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (एचक्‍यू आईडीएस) में एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख (नीति, योजना और बल विकास) और एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख (सिद्धांत, संगठन और प्रशिक्षण) के रूप में लगातार त्रि-सेवा पद पर कार्य किया है। उन्‍होंने श्रीलंका में नौसेना और समुद्री अकादमी में निदेशक स्टाफ के रूप में और 2011 से 2015 तक एक साथ सिंगापुर और फिलीपींस में रक्षा सलाहकार के रूप में कार्य भी किया है।

अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण करते हुए वाइस एडमिरल मैकार्थी ने भारत के समुद्री हितों की रक्षा और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में कमान के रणनीतिक महत्व पर बल दिया। उन्होंने परिचालन तत्परता बढ़ाने, सेनाओं के बीच समन्वय और तालमेल मजबूत करने तथा भारत की एकमात्र त्रि-सेवा परिचालन कमान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में एएनसी की भूमिका को और सुदृढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

प्राचार्य भर्ती (विज्ञा.सं.-02/2026) की लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी

02 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राचार्य (विज्ञापन संख्या-02/2026) की 24 सितम्बर 2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने समस्त...

UP FSDA का बड़ा अभियान: 15 मेडिकल कॉलेजों की फार्मेसियों में दवाओं की जांच

दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए 90 औषधि नमूने संग्रहित किए गए लखनऊ। आमजन को गुणवत्तापूर्ण औषधियां उचित दर पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के प्रथम चरण में 50 औषधि निरीक्षकों की टीमों ने नौ जनपदों में स्थित 15...

Lucknow H1N1 Update: 3 नए मरीज मिले, एक्टिव केस 31

गंभीर लक्षणों वाले मरीजों की RT-PCR जांच जरूरी लखनऊ। लखनऊ। आज 26 सितंबर को जनपद लखनऊ में इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) के 3 नए मरीज पाए गए हैं। तीनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनपद में वर्तमान में H1N1 के कुल 31 एक्टिव केस हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय से प्राप्त गाइडलाइन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.