/ Jul 22, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में PNF आधारित उन्नत न्यूरो फिजियोथेरेपी कार्यशाला का आयोजन

Table of Content

पुनर्वास विशेषज्ञों ने साझा किए आधुनिक उपचार तकनीक के अनुभव

लखनऊ। 31 मई को होटल विजय पैराडाइज में पीएनएफ (प्रोप्रियोसेप्टिव न्यूरोमस्कुलर फैसिलिटेशन) आधारित उन्नत न्यूरो फिजियोथेरेपी कार्यशाला का आयोजन एक्स्ट्रा केयर फिजियोथेरेपी सेंटर द्वारा किया गया, जिसमें लगभग 35 फिजियोथेरेपिस्ट एवं पुनर्वास विशेषज्ञों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आकांक्षा उपाध्याय पीटी द्वारा किया गया।

पीएनएफ एक आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीक है, जिसका उपयोग शरीर की मांसपेशियों की शक्ति, संतुलन, समन्वय तथा शरीर की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। यह तकनीक विशेष रूप से स्ट्रोक, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, पार्किंसन रोग एवं अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के पुनर्वास में प्रभावी मानी जाती है।

PNF आधारित न्यूरो फिजियोथेरेपी कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हरप्रीत सिंह सचदेव पीटी, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट, एम्स नई दिल्ली रहे। उन्होंने पीएनएफ, न्यूरो पुनर्वास, चाल प्रशिक्षण, ट्रंक कंट्रोल एवं आधुनिक पुनर्वास तकनीकों पर अपने विशेषज्ञ अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. योगेश सेठी पीटी, बीबीडी बैडमिंटन अकादमी से भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खेल पुनर्वास एवं चोटों से बचाव के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ. संतोष कुमार पीटी, फिजियोथेरेपिस्ट, सीआरसी लखनऊ ने न्यूरोलॉजिकल पुनर्वास एवं प्रमाण आधारित फिजियोथेरेपी उपचार पद्धतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।

वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार निगम पी एंड ओ ने कृत्रिम अंग एवं ऑर्थोटिक पुनर्वास तथा कार्यात्मक स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजक डॉ. आकांक्षा उपाध्याय पीटी ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक कार्यशालाएं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों को नवीनतम पुनर्वास तकनीकों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा इससे मरीजों के उपचार की गुणवत्ता और बेहतर होती है। कार्यक्रम के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों को पुनर्वास एवं फिजियोथेरेपी क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गोरखपुर में 77 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, CM योगी के निर्देश पर दिसंबर तक पूरा होगा विकास कार्य

योगी सरकार की प्राथमिकता, कागजों से जमीन तक पहुंचे पर्यटन प्रोजेक्ट लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर मंडल में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 30...

UP रोजगार मिशन: अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के साथ MoU, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

अब तक 6004 श्रमिकों को इजराइल में मिला रोजगार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ का गठन किया गया है। मिशन के उद्देश्यों में देश व विदेश में रोजगार की मांग का सर्वेक्षण, प्रतिष्ठित कम्पनियों को सूचीबद्ध करना,...

लखनऊ विश्वविद्यालय और स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के बीच MoU, सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च में नया रिसर्च वर्टिकल

Policy and Development Research Vertical की स्थापना लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य योजना भवन, लखनऊ में सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च (ब्क्च्त्) के अंतर्गत पॉलिसी एंड डेवलपमेंट रिसर्च वर्टिकल की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य...

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.