TN

TotaRam News

What's Hot

मुरादाबाद मंडल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा, प्राचीन मंदिरों, गुरुद्वारों और तीर्थ स्थलों के विकास पर UP सरकार का जोर

Table of Content

दुष्यंत कुमार संग्रहालय, प्राचीन बावली संरक्षण और तीर्थ पर्यटन परियोजनाओं पर चर्चा

लखनऊ/मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को मुरादाबाद मंडल के पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, संग्रहालय और धर्मार्थ कार्य विभाग से संबंधित प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल जनपदों के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। समीक्षा बैठक में मंदिरों, गुरुद्वारों, तीर्थ स्थलों, संग्रहालयों, रामलीला मैदानों तथा ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं विकास से जुड़ी परियोजनाओं को प्रमुखता दी गई। साथ ही पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने निर्देश दिए कि 1 करोड़ रुपए तक सभी परियोजनाएं साल 2026 के नवंबर माह तक पूरी की जाएंं।

पर्यटन विभाग के 16 प्रस्ताव किए गए शामिल

वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में पर्यटन विभाग के कुल 16 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं, जिनकी अनुमानित लागत 24 करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें मुरादाबाद के 5, अमरोहा के 3, बिजनौर के 4, रामपुर के 2 और संभल के 2 प्रस्ताव शामिल हैं। इन परियोजनाओं के तहत प्राचीन मंदिरों, गुरुद्वारों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर बहुउद्देशीय हॉल, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल, साइनेज विद क्यूआर कोड, यात्री बेंच और लैंडस्केपिंग सहित विभिन्न पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

पुरातत्व और संग्रहालय की परियोजनाओं पर भी हुआ मंथन

समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से संभल की ऐतिहासिक प्राचीन बावली के संरक्षण एवं विकास की परियोजना प्रस्तुत की गई, जिसकी कुल अनुमानित लागत 1.54 करोड़ रुपये है। वहीं संग्रहालय निदेशालय की ओर से रामपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर संग्रहालय एवं पुस्तकालय के उच्चीकरण तथा बिजनौर के नजीबाबाद में प्रख्यात कवि स्वर्गीय दुष्यंत कुमार के पैतृक आवास को लगभग 6.88 करोड़ रुपये की लागत से संग्रहालय, पुस्तकालय एवं ऑडिटोरियम के रूप में विकसित किए जाने की परियोजना की समीक्षा की गई।

रामलीला मैदानों के विकास और निर्माणाधीन परियोजनाओं की हुई समीक्षा

संस्कृति विभाग की ओर से अमरोहा, बिजनौर और रामपुर में रामलीला मैदानों के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण से जुड़ी चार निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। लगभग 15.97 करोड़ रुपये लागत की इन परियोजनाओं में बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिंग, टाइल्स और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य प्रगति पर है। विभाग की ओर से इन स्थलों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ स्थानीय पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर भी चर्चा की गई।

धर्मार्थ कार्य विभाग के दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा

धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से बिजनौर स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार तथा संभल जनपद के पांच प्रमुख तीर्थ स्थलों के अनुरक्षण एवं विकास से संबंधित दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 2.54 करोड़ रुपये है, जिनके माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।

कांठ में प्रकृति और पर्यटन का होगा अनूठा संगम

इसके अलावा मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में लगभग 4.75 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित ईको-टूरिज्म परियोजना की भी समीक्षा की गई। इस परियोजना के तहत क्लॉक टॉवर, वॉच टॉवर, आकर्षक लैंडस्केपिंग, नेचर ट्रेल, झील किनारे कैफे सहित पर्यटकों के लिए आधुनिक और प्रकृति-अनुकूल सुविधाएं विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। परियोजना का उद्देश्य कांठ क्षेत्र को प्रकृति पर्यटन और मनोरंजन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित कर उसकी पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देना है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुरादाबाद मंडल में प्रस्तावित पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, संग्रहालय और धर्मार्थ कार्य विभाग की परियोजनाएं प्रदेश की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने के साथ स्थानीय पर्यटन को भी सशक्त बनाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थलों का विकास करना नहीं, बल्कि उन्हें जन उपयोगी, आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध केंद्रों के रूप में विकसित करना है। मंदिरों, तीर्थ स्थलों, संग्रहालयों, रामलीला मैदानों और ईको-टूरिज्म परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्रीय पर्यटन को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.