TN

TotaRam News

What's Hot

मेरठ मंडल के महाभारत कालीन गंगा मंदिर समेत 27 धार्मिक स्थलों का होगा पर्यटन विकास

Table of Content

मेरठ मंडल में पर्यटन विकास पर सरकार का फोकस

लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को मेरठ मंडल के पर्यटन और सांस्कृतिक विकास से जुड़े प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और हापुड़ जनपदों के प्रमुख धार्मिक एवं विरासत स्थलों को शामिल किया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को स्थानीय आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जनभागीदारी से जोड़ते हुए नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पर्यटन विभाग के 27 प्रस्तावों पर हुआ मंथन

बैठक में पर्यटन विभाग की कुल 27 परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 50.45 करोड़ रुपये है। इनमें मेरठ के दो, गाजियाबाद के चार, गौतमबुद्ध नगर के तीन, बुलंदशहर के सात और हापुड़ के आठ प्रस्ताव शामिल हैं। प्रस्तावित परियोजनाओं में प्राचीन विश्वनाथ महादेव मंदिर, मां संतोषी माता मंदिर, भावेश्वर महादेव मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर, महाभारत कालीन गंगा मंदिर, भूतेश्वर शिव मंदिर और कबीरदास से जुड़े ऐतिहासिक स्थल सहित अनेक धार्मिक एवं विरासत स्थलों के पर्यटन विकास का प्रस्ताव रखा गया। ब्रजघाट क्षेत्र के पर्यटन विकास और गंगा तट से जुड़े स्थलों को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है।

धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को मिलेगी नई पहचान

प्रस्तावित परियोजनाओं के तहत मंदिर परिसरों में पर्यटक सुविधाओं का विकास, सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। पर्यटन विभाग का उद्देश्य कम चर्चित धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को भी प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। बैठक में विरासत स्थलों को पर्यटन परिपथ से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

रामलीला मैदान और शहीद स्मारक परियोजनाएं भी शामिल

संस्कृति विभाग की ओर से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें मेरठ जनपद के किठौर स्थित रामलीला मैदान के विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण की परियोजना तथा बुलंदशहर के शिकारपुर में स्वतंत्रता के बाद विभिन्न युद्धों में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में शहीद स्मारक निर्माण का प्रस्ताव शामिल है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं और वीर सैनिकों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी हुई समीक्षा

बैठक में पर्यटन विभाग की वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान स्वीकृत निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने जिला प्रशासन को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्यदायी संस्थाओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यों में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटन और सांस्कृतिक परियोजनाओं का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि उन्हें स्थानीय पहचान और आर्थिक विकास का माध्यम बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परियोजना की गुणवत्ता, उपयोगिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पर्यटन स्थलों के विकास में स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को भी प्राथमिकता दी जाए, ताकि ये परियोजनाएं प्रदेश की सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.