TN

TotaRam News

What's Hot

‘विजिट माय स्टेट’ अभियान में उत्तर प्रदेश के होम-स्टे निभाएंगे अहम भूमिका

Table of Content

होम स्टे से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा ग्रामीण पर्यटन- जयवीर सिंह

लखनऊ। ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान को गति देने के साथ उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन को विशिष्ट पहचान दिलाने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पर्यटन विभाग ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम) में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 31 होम-स्टे संचालकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। 15 से 19 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को होम-स्टे के प्रभावी संचालन, पर्यटन कौशल और बेहतर आतिथ्य सेवाओं के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। विभाग की यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘आतिथ्य से आत्मनिर्भरता’ के संकल्प को धरातल पर उतारने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और पर्यटन के अवसर विकसित करने की दिशा में अहम कदम है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘सरकार ग्रामीण पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। होम स्टे संचालकों को प्रशिक्षण के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और कौशल विकास के साथ आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान होम-स्टे संचालन की बारीकियों, पर्यटकों के बेहतर आतिथ्य, स्वच्छता, स्थानीय संस्कृति एवं खानपान को पर्यटन से जोड़ने तथा डिजिटल माध्यमों के प्रयोग व प्रचार-प्रसार की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक पर्यटन का राज्य की जीवीए (ग्रॉस वैल्यू एडेड) में योगदान बढ़ाकर 5 प्रतिशत और देश के पर्यटन जीवीए में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी को 16 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में होम-स्टे नेटवर्क को विस्तार देने के लिए एक लाख कमरों की आवश्यकता है। पर्यटन विभाग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों से होम-स्टे को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।’

होम स्टे संचालकों को मिला हुनर का मंत्र 

होम-स्टे संचालकों को पेशेवर आतिथ्य सेवा प्रदाता बनाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण में व्यवसाय संचालन से लेकर पर्यटकों की बेहतर सेवा तक की बारीकियां सिखाई गईं। विशेषज्ञों ने कम लागत में प्रभावी मार्केटिंग, ब्रांडिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्रचार के साथ टैरिफ निर्धारण, लागत नियंत्रण, अतिथि पंजीकरण और शिकायत निवारण की जानकारी दी। हाउसकीपिंग, रखरखाव, इंटीरियर, स्वच्छता, सुरक्षा और सेवा प्रोटोकॉल पर भी विशेष जोर रहा। साथ ही ग्रूमिंग, व्यक्तित्व विकास, स्थानीय व्यंजनों व जैविक उत्पादों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने, डिजिटल भुगतान और स्थानीय पर्यटन स्थलों की जानकारी देने का प्रशिक्षण दिया गया

होम स्टे विजिट और गतिविधियां  

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार दिन सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया, जबकि पांचवें दिन प्रतिभागियों को राजधानी लखनऊ के कठवारा स्थित कृष्णा होम स्टे, आकाश होम स्टे एवं मिदौरी फार्म स्टे का भ्रमण कराया गया। यहां संचालकों ने होम-स्टे के व्यावहारिक संचालन, आतिथ्य सेवा और व्यवस्थाओं को करीब से समझा। इस दौरान प्रशिक्षु होम-स्टे संचालकों को बोटिंग कराई गई और पॉटरी मेकर्स से मुलाकात के साथ कबड्डी व खो-खो जैसे स्थानीय खेलों में भी शामिल कराया गया। साथ ही उन्हें स्टोरी टेलिंग की बारीकियां समझाते हुए बताया गया कि कहानियों के जरिए पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और खास अनुभवों से कैसे जोड़ा जा सकता है। तत्पश्चात, प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। 

14 जिलों से आए 31 होम स्टे संचालक

एमकेआईटीएम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 31 होम-स्टे संचालकों में अंबेडकर नगर से चार, जबकि शामली, चंदौली, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर और मथुरा से तीन-तीन संचालक शामिल रहे। प्रतापगढ़, फतेहपुर, कन्नौज और फिरोजाबाद से दो-दो तथा लखीमपुर, मुरादाबाद, अमरोहा और गाजियाबाद से एक-एक संचालक ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 

‘प्रशिक्षण से मिला आत्मविश्वास, बढ़ेगा कारोबार’

प्रशिक्षण में प्रतापगढ़ के मनगढ़ निवासी अजय कुमार शुक्ला, हमीरपुर के खंडेह निवासी अरुण कुमार यादव, मथुरा के मखुराई निवासी गोविंद शरण और फिरोजाबाद के अकबरपुर निवासी सौरभ कुमार यादव समेत अन्य प्रतिभागियों ने बताया कि ‘प्रशिक्षण से उन्हें होम-स्टे संचालन और आतिथ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में विभाग की यह पहल उपयोगी है। प्रशिक्षण में मिली जानकारी से होम-स्टे का बेहतर संचालन, पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.