TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को नया विस्ता

Table of Content

Uttar Pradesh Textile Industry: राकेश सचान ने टेक्सटाइल और अपैरल पार्क योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में गुरुवार को विधानसभा के मुख्य भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या-80 में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संत कबीर टेक्सटाइल पार्क एवं अपैरल पार्क योजना की प्रगति सहित विभाग की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री सचान ने योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से चर्चा कर समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वस्त्रोद्योग क्षेत्र की अपार संभावनाओं को देखते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना आवश्यक है, ताकि उत्तर प्रदेश को टेक्सटाइल एवं अपैरल सेक्टर का प्रमुख केंद्र बनाया जा सके।

टेक्सटाइल पार्क से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

मंत्री सचान ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता उद्योगों के विकास के साथ-साथ अधिक से अधिक रोजगार सृजित करना है। टेक्सटाइल पार्क और अपैरल पार्क जैसी योजनाएं औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, निवेश को प्रोत्साहन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, साथ ही कारीगरों और बुनकरों को बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे और क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर विलंब न हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार पारंपरिक उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और रोजगारपरक माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रमुख सचिव अनिल सागर, विशेष सचिव शेषमणि पांडेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UPITS 2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ थीम ने खींचा दर्शकों का ध्यान

UPSDM पवेलियन में हुनर से रूबरू हुए दर्शक, खुद हाथ आजमाकर सीखे कौशल ग्रेटर नोएडा/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले UP International Trade Show 2026 (UPITS) के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। ‘आओ...

अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

अमित शाह ने ‘वनिथम शी मार्ट शॉप्स’ का लोकार्पण किया  डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और महिला-नेतृत्व वाले विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Guntur-Nambur के बीच ₹108 करोड़ के चार लेन ROB की आधारशिला रखी गई

668 मीटर लंबे पुल से लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर-3 हटेगा, यातायात और रेल सुरक्षा में होगा सुधार डेस्क। “नया रेलवे, नया आंध्र प्रदेश” की परिकल्पना के तहत शहरी आवागमन और रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, गुंटूर और नंबूर रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन वाले रोड ओवर...

मनमोहन सिंह की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कहा- लंबे सार्वजनिक जीवन में समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने कई वर्षों तक सार्वजनिक जीवन में रहकर समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर...

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता पर मंडी सचिव को फटकार लखनऊ। लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.