TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार में संस्कृत शिक्षा को नई पहचान

Table of Content

  • पारदर्शी व्यवस्था के बीच यूपी संस्कृत बोर्ड 2026 का रिजल्ट घोषित
  • माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने सफल परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
  • पूर्व मध्यमा द्वितीय में 95.91 प्रतिशत, उत्तर मध्यमा प्रथम में 94.40 प्रतिशत और उत्तर मध्यमा द्वितीय में 94.86 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने हासिल की सफलता
  • सीसीटीवी निगरानी, रियल टाइम मॉनिटरिंग और सख्त व्यवस्थाओं के बीच हुई संस्कृत बोर्ड परीक्षा
  • पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा-10) में कन्नौज की सृष्टि ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा-12) में रजनीश यादव (प्रतापगढ़) ने हासिल किया प्रथम स्थान

लखनऊ। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने उ0प्र0 माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम, उत्तर मध्यमा द्वितीय की परिक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले एवं सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और सरकार की पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा प्रणाली का परिणाम है। योगी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी सुदृढ़ीकरण और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इससे न केवल संस्कृत शिक्षा को नई पहचान मिल रही है, बल्कि प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

वर्ष 2026 की पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं 19 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के मध्य सम्पन्न हुई। इस वर्ष संस्कृत बोर्ड द्वारा कुल 241 परीक्षा केन्द्रों पर 09 कार्य दिवसों में परीक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न करायी गयी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 07 मार्च से 20 मार्च 2026 के मध्य निर्धारित कुल 13 मूल्यांकन केन्द्रों में सम्पन्न हुआ।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक एवं सभापति डा0 महेन्द्र देव एवं सचिव शिव लाल ने शुक्रवार को उ0प्र0 माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम, उत्तर मध्यमा द्वितीय परीक्षाफल की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मध्यमा द्वितीय परीक्षा में कुल 21,915 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। जिसमें 21,107 संस्थागत एवं 808 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। परीक्षा में कुल 16,615 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें से 15,941 संस्थागत एवं 674 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। सम्पूर्ण परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों के सापेक्ष 14,429 संस्थागत तथा 600 व्यक्तिगत कुल 15,029 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.96 एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.78 हैं। पूर्व मध्यमा द्वितीय के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.91 हैं। पूर्व मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में 11,340 बालक एवं 3,689 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.68 एवं बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.64 हैं। सम्पूर्ण परीक्षा में सम्मिलित न होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 946 रही।

उत्तर मध्यमा प्रथम परीक्षा में कुल 19,745 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें संस्थागत 19,116 एवं व्यक्तिगत 629 हैं। परीक्षा में कुल 15,746 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 15,240 संस्थागत एवं 506 व्यक्तिगत हैं। सम्पूर्ण परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों के सापेक्ष 13,589 संस्थागत तथा 439 व्यक्तिगत कुल 14,028 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.45 एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.00 हैं। उत्तर मध्यमा प्रथम के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.40 हैं। उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा में 10,420 बालक एवं 3,608 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.33 एवं बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.62 हैं। सम्पूर्ण परीक्षा में सम्मिलित न होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 887 रही।

उत्तर मध्यमा द्वितीय परीक्षा में कुल 14,162 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 13,694 संस्थागत एवं 468 व्यक्तिगत हैं। परीक्षा में कुल 13,302 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 12,854 संस्थागत एवं 448 व्यक्तिगत हैं। सम्पूर्ण परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों के सापेक्ष 11,901 संस्थागत तथा 405 व्यक्तिगत कुल 12,306 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.88 एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.40 हैं। उत्तर मध्यमा द्वितीय के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.86 हैं। उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में 9053 बालक एवं 3253 बालिकाएं उत्तीर्ण हुई। बालकांे का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.47 एवं बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.95 हैं। सम्पूर्ण परीक्षा में सम्मिलित न होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 330 रही।

पूर्व मध्यमा द्वितीय (कक्षा-10) के परीक्षाफल में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर सृष्टि (कन्नौज) रहे, जिन्होंने 700 में से 661 अंक (94.43 प्रतिशत) प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर खुशबू सरोज (प्रतापगढ़) ने 660 अंक (94.29 प्रतिशत) हासिल किए। तृतीय स्थान मुलायम सिंह यादव (प्रतापगढ़) और प्रियंका सरोज (प्रतापगढ़) ने संयुक्त रूप से 653 अंक (93.29 प्रतिशत) के साथ प्राप्त किया। उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा-12) की श्रेष्ठता सूची में रजनीश यादव (प्रतापगढ़) ने 1400 में से 1251 अंक (89.36 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर वंशिका श्रीवास्तव (प्रतापगढ़) रहीं, जिन्होंने 1199 अंक (85.64 प्रतिशत) प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर काजल (प्रतापगढ़) और संस्कृति (अमरोहा) ने संयुक्त रूप से 1196 अंक (85.43 प्रतिशत) के साथ स्थान बनाया।

इन परीक्षाओं में प्रदेश के 1091 संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान प्रत्येक दिन की उपस्थिति ऑनलाइन अपलोड कराई गई, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, वहीं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था लागू रही। इसके अतिरिक्त जनपद और मंडल स्तर पर भी ऑनलाइन कंट्रोल रूम के माध्यम से सतत निगरानी की गई। मूल्यांकन कार्य 7 मार्च से 20 मार्च के बीच 13 केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। परिषद के अनुसार, इस वर्ष का परीक्षा परिणाम गत वर्ष की तुलना में अधिक बेहतर रहा है, जो योगी सरकार की पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा प्रणाली का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, राज्य स्तरीय रियल टाइम कंट्रोल रूम, जनपद एवं मंडल स्तर पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग और उपस्थिति की डिजिटल ट्रैकिंग जैसे उपायों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और नकलविहीन बनाया। यही कारण है कि इस वर्ष का परिणाम न केवल बेहतर रहा, बल्कि परीक्षा प्रणाली पर छात्रों और अभिभावकों का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

पूर्व मध्यमा द्वितीय (10) के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में गत वर्ष की तुलना में 2.79 की वृद्धि। उत्तर मध्यमा द्वितीय (12) के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में गत वर्ष की तुलना में 6.82 की वृद्धि। परीक्षाफल संस्कृत परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upmssp.comपर ऑनलाईन माध्यम से देखा जा सकता हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष संस्कृत न्यास परिषद जितेन्द्र प्रताप सिंह, अपर निदेशक व्यावसायिक शिक्षा मनोज द्विवेदी, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विष्णुकांत पाण्डेय, संयुक्त निदेशक कैम्प आर0पी0 शर्मा, संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा विवेक नौटियाल, उपनिदेशक कैम्प राजेश आर्या एवं निरीक्षक संस्कृत शिक्षा पाठशाला पवन श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.