TN

TotaRam News

What's Hot

UPI के माध्यम से आज भारत विश्व का 49% रियल टाइम डिजिटल लेन-देन कर रहा

Table of Content

  • डिजिटल इंडिया ने भारत को दुनिया की सबसे मजबूत डिजिटल सार्वजनिक संरचना के रूप में विकसित किया
  • इकोनॉमिकल इकोसिस्टम का अभिन्न हिस्सा बन चुका है डिजिटल भुगतान
  • दो दिवसीय मनी अल्फा 360° समिट का मंत्री नन्दी ने किया उद्घाटन

लखनऊ। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा आयोजित दो दिवसीय मनी अल्फा 360° समिट’ का शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि एक समय था जब वित्त केवल कागज़ों से चलता था। लेन-देन का मतलब था लंबी लाइन, धीमी कार्यशैली, और लम्बी प्रतीक्षा। बैंकिंग पूरी तरह फिजिकल थी, पूंजी सीमित थी और अवसर भी केवल कुछ ही लोगों तक सीमित थे।
लेकिन आज हम एक बिल्कुल अलग दौर में खड़े हैं- जहाँ वित्त का आवागमन तेज़ और समावेशी हो चुका है। फिजकल अनिवार्यता लगभग समाप्त हो गयी है। आज भारत की आर्थिक विकास यात्रा एक नकद आधारित अर्थव्यवस्था से डिजिटल वित्तीय शक्ति बनने तक बेहद अभूतपूर्व रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन डिजिटल इंडिया ने भारत को दुनिया की सबसे मजबूत डिजिटल सार्वजनिक संरचना के रूप में विकसित किया है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ विजन का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व का लगभग 49% रियल-टाइम डिजिटल लेन-देन यूपीआई के माध्यम से कर रहा है। यह हमारी बढ़ती क्षमता, कार्यकुशलता और विश्वास का प्रमाण है। यह केवल सुविधा की बात नहीं है- यह आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वव्यापी बनाने की बात है।
वित्त की पुरानी धीमी कार्यशैली को पीछे छोड़कर आज हम AI, ब्लॉक-चेन और फिनटेक के माध्यम से एक पारदर्शी और समावेशी इकोसिस्टम की ओर बढ़ चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में यह समिट नवाचार और निवेश को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। मंत्री नन्दी ने कहा कि आज एक सब्जी के ठेले और चाय वाला भी QR कोड से भुगतान स्वीकार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बड़े निवेशक आसानी से वैश्विक स्तर पर पूंजी का आदान प्रदान कर पा रहे हैं। डिजिटल वित्त ने अवसरों को पहले से कहीं अधिक सरल बना दिया है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि डिजिटल भुगतान इकोनॉमिकल इकोसिस्टम का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह एक बड़े और ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत है। इस दौर में तकनीक ने केवल वित्त की गति को तेज नहीं किया है, बल्कि उसकी सीमाओं को भी विस्तारित किया है। आज बदलाव की गति किसी का इंतज़ार नहीं करती, यह केवल उन्हें आगे बढ़ाती है जो तेजी से अनुकूलन करते हैं। यही कारण है कि मनी एल्फा 360 डिग्री जैसे प्लेटफॉर्म अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य आवश्यकता बन चुके हैं।
इस अवसर पर IEML के चेयरमैन राकेश कुमार, सीए चरनजोत सिंह नंदा, यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह, IEML स्ट्रेटजिक एडवाइजर बोर्ड के डायरेक्टर मुकेश गुप्ता एवं नोएडा ऑथोरिटी की एसीईओ वंदना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में तथा जागृति (न्याय जागरूकता जमीनी स्तर की सूचना एवं पारदर्शिता पहल) योजना-2025 के अंतर्गत विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (WEAAD) के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

Delhi NCR Old Vehicle Replacement Scheme: Ashok Leyland और Switch Mobility बने पहले OEM पार्टनर

दिल्ली-एनसीआर वाहन प्रतिस्थापन योजना: अशोक लेलैंड के साथ पहला एमओयू, पुरानी बसों और ट्रकों के लिए नई पहल दिल्ली। भारत सरकार की दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुराने ट्रकों और बसों के प्रतिस्थापन की योजना के अंतर्गत पहला समझौता ज्ञापन (एमओयू) आज सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा अशोक लेलैंड के बीच, अशोक लेलैंड की सहायक कंपनी...

Indian Railways Kavach System: अहमदाबाद डिवीजन में 598 किमी रेल मार्ग पर 140 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत

598 किलोमीटर रेल मार्ग पर लागू होगी कवच प्रणाली Totaram.news. रेलवे ने रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, गुजरात के पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के 48 ब्लॉक खंडों में फैले 598 किलोमीटर मार्ग पर कवच परियोजना के चौथे चरण को मंजूरी दी है। इस परियोजना को रेलवे...

FSDA Uttar Pradesh की आगरा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा गोदाम सील, नकली दवाएं जब्त और FIR दर्ज

अवैध दवा स्टॉक जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर FIR दर्ज लखनऊ। प्रदेश वासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने व अवैध दवा व्यापार पर रोक थाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों के औषधि 25 निरीक्षकों की विशेष टीमें गठित कर आयुक्‍त के नेतृत्‍व में जनपद-आगरा के...

लखनऊ में UPSDM-IBM MoU: 1.5 लाख युवाओं को मिलेगा AI और डिजिटल स्किल्स का मुफ्त प्रशिक्षण

‘Skill + AI Intelligence’ मॉडल पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा मिशन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को केवल पारंपरिक कौशल तक सीमित न रखकर उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मिशन निदेशक पुलकित खरे के मार्गदर्शन में प्रदेश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.