TN

TotaRam News

What's Hot

UP Sainik Kalyan Department: पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए योजनाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश

Table of Content

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास का दौरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षा दल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. सोमेंद्र तोमर ने आज निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तर प्रदेश, कैसरबाग का दौरा किया। मंत्री जी ने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मंत्री की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, ब्रिगेडियर अतुल कुमार, सेना मेडल (अवकाश प्राप्त) द्वारा विभागीय प्रस्तुतीकरण देते हुए पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं शहीद परिवारों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों एवं पहलों के साथ-साथ भावी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मंत्री ने निदेशालय द्वारा पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के हितार्थ किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सैनिक कल्याण से जुड़े विभिन्न आयामों – विशेष रूप से पुनर्वास, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन – को और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, अनुराग यादव, आईएएस सहित निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.