TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में संपन्न, लेखाकार और एमआईएस सहायक हुए प्रशिक्षित

Table of Content

एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में, दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में सरकारी, अर्धसरकारी विभागों, संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अत्यधिक दक्ष और सक्षम बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ मे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मॉडल संकुल संघ के लेखाकार एवं एमआईएस सहायक का दस दिवसीय आवासीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ।प्रशिक्षण का आयोजन 18 से 27 जून तक आयोजित किया गया

यह प्रशिक्षण दीपा रंजन, मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के आदेश पर आयोजित किया गया। संयुक्त मिशन निदेशक प्रवीणानंद ने बताया कि “मॉडल संकुल संघ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लेखाकारों और एमआईएस सहायकों को वित्तीय प्रबंधन, लेखांकन प्रणाली और डेटा प्रबंधन में दक्ष बनाना था, ताकि संकुल स्तरीय संघ पारदर्शिता और व्यावसायिकता के साथ कार्य कर सकें।विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित प्रतिभागी अब समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और मिशन के ‘गरीबी मुक्त गाँव’ के लक्ष्य को गति देंगे।”

डॉ. नन्दकिशोर साह, मिशन प्रबंधक प्रभारी ने बताया कि प्रशिक्षण में गरीबी के विभिन्न आयामों पर समझ विकसित की गई। ‘समूह क्या है, समूह की आवश्यकता क्यों है’ और ‘प्रभावी समूह के गुण’ जैसे विषयों पर खुले सत्र के माध्यम से चर्चा की गई। विजन और मिशन पर चर्चा करते हुए सहभागी विधि से संकुल स्तरीय संघ के सामुदायिक ढांचे को समझाया गया। संगठन और उनके प्रकार पर प्रस्तुति एवं चर्चा के माध्यम से समझ विकसित की गई। प्रशिक्षण में संकुल स्तरीय संघ के तीन स्तंभों – सदस्यता, शासन और परिचालन – की भूमिका तथा जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मॉडल संकुल स्तरीय संघ के कार्य निष्पादन सूचकांक, दृष्टि पत्र, महत्वपूर्ण हितधारकों की भूमिका, वित्तीय प्रणाली, लेखांकन चक्र, दोहरी लेखा प्रणाली के सिद्धांत, रसीद-वाउचर, खाता बही प्रविष्टि, प्राप्ति-भुगतान पत्रक, आय-व्यय विवरण, आर्थिक चिट्ठा, वित्तीय प्रबंधन, ऋण प्रबंधन, वित्तीय कार्य निष्पादन सूचकांक, बचत, ऋण, बीमा आदि वित्तीय उत्पादों के महत्व पर गहन अभ्यास कराया गया। आंकड़ों एवं सूचनाओं के महत्व को समझाते हुए प्रतिभागियों से संकुल स्तरीय संघ के लिए योजना प्रपत्र भी भरवाए गए।

डॉ सीमा राठौर, प्रशिक्षण प्रसार अधिकारी, डॉ नन्दकिशोर साह रिसोर्स पर्सन ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र विस्तृत किया प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जनपद गाजीपुर, कन्नौज, बिजनौर, शामली के प्रतिभागी शामिल हुए।समापन सत्र में राज्य संसाधन व्यक्ति बैजनाथ राम, जिला संसाधन व्यक्ति अमित कुमार सिंह तोमर, मेघा वर्मा, सोनिया, देवेंद्र मिश्रा, कुमारी विमलेश, राजेंद्र सिंह, सूरज सिंह सहित अन्य प्रशिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Agriculture: उत्तर प्रदेश को मिला 17वां Agriculture Leadership Award 2026

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लिया सम्मान नई दिल्ली/लखनऊ। एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट नीतिगत नेतृत्व के लिए उत्तर प्रदेश को प्रतिष्ठित 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को प्रदान किया गया।...

UP Home Guards के लिए कैशलेस मेडिकल योजना पर समीक्षा, धर्मवीर प्रजापति ने दिए निर्देश

12 जुलाई के बृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के दिए निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज होमगार्ड्स मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति, सेवा की गुणवत्ता एवं जनोपयोगी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही आगामी...

उत्तर प्रदेश पर्यटन में शुरू होंगे डबल डेकर फूड ट्रक, लखनऊ से होगी शुरुआत

पर्यटकों को मिलेगा स्थानीय स्वाद और AR-VR अनुभव लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग राज्य में अत्याधुनिक डबल डेकर फूड ट्रकों के संचालन की शुरुआत करने जा रहा है। यह अभिनव पहल...

UP Animal Husbandry Department: पशु चिकित्सकों के लिए Zoonotic Diseases Training Programme शुरू, 09-10 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों पर पशु चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर दिनांक 09 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम का होटल गोल्डन ट्यूलिप,...

UPTET 2026 Answer Key: यूपी-टीईटी प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में एवं...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.