/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी-रेरा के 37वें रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

Table of Content

लखनऊ / गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को अधिक पेशेवर, सक्षम और उत्तरदायी स्वरूप देने की दिशा में उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी-रेरा) ने एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए 37वें रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को एनआईईटी परिसर, ग्रेटर नोएडा में प्रारंभ हुआ, जिसे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कुल 51 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो प्रमाणित एवं पंजीकृत रियल एस्टेट एजेंट के रूप में कार्य करना चाहते हैं। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन यूपी-रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन डिप्टी सचिव श्री पंकज सक्सेना द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर यूपी-रेरा के सचिव श्री महेंद्र वर्मा, वित्तीय सलाहकार सुधांशु त्रिपाठी भी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे। वहीं, शैक्षणिक सहयोग के रूप में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से सहायक प्रोफेसर मोहित अवस्थी की उपस्थिति भी रही।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यूपी रेरा के सचिव महेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण और प्रमाणन की यह व्यवस्था प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर को अधिक अनुशासित, जवाबदेह और नियमों के अनुरूप संचालित करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रेरा अधिनियम से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों, नियमों एवं विनियमों की विस्तृत और व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्व से चली आ रही चुनौतियों का उल्लेख करते हुए महेंद्र वर्मा ने कहा कि इनका नकारात्मक प्रभाव प्रमोटर, एजेंट और गृह खरीदार तीनों पर पड़ा है। इसी पृष्ठभूमि में पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेरा की स्थापना की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के पश्चात परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद ही वे लाइसेंसधारी रियल एस्टेट एजेंट के रूप में पंजीकरण के लिए पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि यूपी रेरा का लक्ष्य केवल नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश में एक पारदर्शी, भरोसेमंद और उत्तरदायी रियल एस्टेट व्यवस्था का निर्माण करना है, जिससे आमजन का विश्वास इस क्षेत्र में और मजबूत हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमुख विषय
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन राघवेंद्र द्वारा द्वारा “रेरा अधिनियम, यूपी-रेरा नियम एवं विनियम” विषय पर विस्तृत सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में परियोजना पंजीकरण की प्रक्रिया, प्रमोटरों की जिम्मेदारियां तथा अनुपालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही रियल एस्टेट एजेंटों के पंजीकरण, नवीनीकरण, निरस्तीकरण एवं दंडात्मक प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही परियोजना खातों से संबंधित दिशा-निर्देशों तथा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जुड़े प्रावधानों पर भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। चार दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरांत रियल एस्टेट एजेंट के रूप में पंजीकरण प्रदान किया जाएगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Banaras Rain News: मौसम ने ली करवट, शहनाई वादक की तस्वीर वायरल

गंगा घाट पर शहनाई वादन की तस्वीर चर्चा में संजय मिश्र। वाराणसी। भीषण गर्मी और उमस से परेशान बनारसवासियों को बुधवार को मौसम में अचानक आए बदलाव से बड़ी राहत मिली। तेज आंधी और लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी...

Kaushal Samvad Conference Lucknow: यूपी स्किल डवलपमेंट मिशन ने स्किल हब बनाने के लिए उद्योग साझेदारी और नीति पर किया मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में बुधवार को ‘कौशल संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग डॉ. हरिओम एवं मिशन निदेशक पुलकित खरे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के कौशल विकास से जुड़े इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर्स,...

अमित शाह ने Cyber Crime Helpline 1930 की समीक्षा की, साइबर फ्रॉड रोकथाम के लिए AI आधारित अपग्रेड के दिए निर्देश

CFCFRMS की समीक्षा, साइबर फ्रॉड रोकथाम पर जोर Totaram.news. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में नेशनल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की और इसे और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नागरिकों को साइबर अपराधों, विशेषकर साइबर वित्तीय धोखाधड़ी, से त्वरित राहत प्रदान...

NS Tarkash: सेशेल्स दौरा पूरा कर रवाना हुआ भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट, भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली मजबूती

Totaram.news. भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश आगे की तैनाती के लिए अपने पोर्ट कॉल को पूरा करने के बाद 15 जून 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हुआ। जहाज ने अपनी यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और समुद्री साझेदारी को मजबूत...

UPSTDC Religious Tour Package: अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल के लिए नियमित वीकेंड यात्रा शुरू

वरिष्ठ नागरिकों को शुल्क में रियायत, यात्रा के दौरान मिलेंगी अन्य सुविधाएं लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामनगरी अयोध्या की दिव्य आस्था और नैमिषारण्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.