/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्षता में आयोग की मासिक बैठक सम्पन्न

Table of Content

लखनऊ। उ0प्र0 राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने आज इन्दिरा भवन, लखनऊ में मासिक उ0प्र0 पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल व उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली सहित आयोग के सदस्यगण की उपस्थिति में उ0प्र0 सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण हेतु विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की गयी। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ पिछड़े वर्गों के हितों के संरक्षण और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु व्यापक स्तर पर कार्यवाही को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रदेश के विमुक्त घुमन्तू एवं अर्द्ध-घुमन्तू समुदायों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान एवं कल्याण हेतु ‘उत्तर प्रदेश घुमन्तू विकास बोर्ड’ का गठन किये जाने के सम्बन्ध में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने अपेक्षित अभिमत/परामर्श के सन्दर्भ में आयोग ने विचार-विमर्श उपरान्त सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की गयी।
अध्यक्ष ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभाग एवं उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग तक पहुँचाने हेतु कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रत्येक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.