/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

जेन-जी और जेन-एल्फा के लिए ‘जीवंत कक्षा’ बना राज्य संग्रहालय, एक सप्ताह में 15 हजार विद्यार्थियों ने जाना इतिहास

Table of Content

पुरावशेषों से लेकर दुर्लभ सिक्कों तक, संग्रहालय में इतिहास से रूबरू हुई नई पीढ़ी

लखनऊ। नई पीढ़ी को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और कला से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की पहल को उत्साहजनक सफलता मिल रही है। वर्षभर चलने वाले विशेष निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण अभियान के पहले ही सप्ताह में लगभग 15 हजार छात्र-छात्राओं और उनके गुरुजनों ने राज्य संग्रहालय, लखनऊ का भ्रमण किया। इस पहल ने राज्य संग्रहालय को जेन-जी और जेन-एल्फा के लिए अनुभव आधारित शिक्षा, संवाद और जिज्ञासा का जीवंत केंद्र बना दिया है। इसी क्रम में शनिवार को अकेले बाराबंकी जिले के लगभग 4300 विद्यार्थियों ने संग्रहालय भ्रमण कर इतिहास और संस्कृति को करीब से जाना।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग और राज्य संग्रहालय, लखनऊ के प्रयासों से 12 से 19 सितंबर 2026 तक लखनऊ मंडल के लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली और बाराबंकी जिलों के विद्यार्थियों ने संग्रहालयों का निःशुल्क शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान लखनऊ के 2, उन्नाव के 3, सीतापुर के 7, रायबरेली के 4 और बाराबंकी के 7 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

संग्रहालय में छात्रों ने जानी इतिहास की विरासत

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने संग्रहालय में संरक्षित प्रागैतिहासिक और पुरातात्विक अवशेषों, प्राचीन मूर्तियों, दुर्लभ सिक्कों, चित्रों, अस्त्र-शस्त्रों, लोककला, सज्जा कला और प्राकृतिक इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण संग्रहों का अवलोकन किया। संग्रहालय परिसर की विभिन्न दीर्घाओं में विद्यार्थियों ने इतिहास, कला, संस्कृति और प्रकृति से जुड़े विषयों को प्रत्यक्ष रूप से समझा और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

गाइडेड टूर के माध्यम से संग्रहालय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को प्रमुख कलाकृतियों, ऐतिहासिक अवशेषों और सांस्कृतिक धरोहरों के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भारतीय सभ्यता के विकासक्रम, प्राचीन कला परंपराओं, विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों, स्वतंत्रता आंदोलन और उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के बारे में उत्साहपूर्वक जानकारी प्राप्त की। अनेक विद्यार्थियों के लिए यह पहला संग्रहालय भ्रमण था, जिससे उनमें इतिहास और विरासत के प्रति विशेष रुचि और जिज्ञासा देखने को मिली।

संग्रहालयों से जुड़ेंगे यूपी के विद्यार्थी

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक, कलात्मक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध प्रदेश है और नई पीढ़ी को इस गौरवशाली विरासत से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बताया विद्यार्थियों को संग्रहालयों से जोड़ने का यह अभियान उनमें अपनी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के प्रति गर्व का भाव विकसित करेगा। प्रदेश के संग्रहालयों को विद्यार्थियों के लिए आकर्षक, ज्ञानवर्धक और जीवंत अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।

अपर मुख्य सचिव, संस्कृति,पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि संग्रहालयों को बच्चों और युवाओं के लिए अधिक संवादपरक और अनुभव आधारित शिक्षण केंद्र बनाया जाना आवश्यक है। यह पहल विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक साक्ष्यों के माध्यम से समझने का अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान वर्षभर चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा, ताकि प्रदेश के अधिकाधिक विद्यार्थी संग्रहालयों से जुड़ सकें।

राज्य संग्रहालय, लखनऊ के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि संग्रहालय केवल पुरावशेषों के संरक्षण का स्थान नहीं, बल्कि शिक्षा, अनुसंधान और सांस्कृतिक जागरूकता का सशक्त माध्यम भी हैं। उन्होंने बताया कि वर्षभर चलने वाले इस अभियान के तहत आगे भी प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पी.एम. श्री विद्यालयों, राजकीय विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को संग्रहालयों से जोड़ा जाएगा। साथ ही गाइडेड भ्रमण, विशेष प्रदर्शनियां, कार्यशालाएं, व्याख्यान और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी निरंतर जारी रहेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.