TN

TotaRam News

What's Hot

20th Rozgar Mela 2026: PM Modi ने 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित

Table of Content

लखनऊ में विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित 209 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर में आयोजित 20वें रोजगार मेले को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले के तहत लखनऊ में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित कुल 209 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन आयकर विभाग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठानमें किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कीर्तिवर्धन सिंह ने नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी को केवल जीविका का साधन न समझें, बल्कि इसे देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर मानें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं को ‘प्रधानमंत्री’ के बजाय ‘प्रधान सेवक’ के रूप में देश की सेवा के लिए समर्पित बताया है। इसी सेवा भावना के साथ नवनियुक्त युवाओं को भी अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

लखनऊ रोजगार मेले में 209 युवाओं को नियुक्ति पत्र

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने युवा शक्ति को केंद्र में रखते हुए ‘मेक इन इंडिया’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी पहलें शुरू की हैं। इन पहलों ने देश में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार के नए द्वार खोले हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत वर्ष 2015 से अब तक 1 करोड़ 64 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल विकास को सशक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से मार्च 2026 तक 39 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित किया जा चुका है। इस योजना के तहत छोटे उद्यमियों और व्यवसायों को बिना जमानत संस्थागत ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे देश में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है।

प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत कीर्तिवर्धन सिंह ने लखनऊ आयोजन स्थल पर विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित 40 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। लखनऊ में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से कुल 209 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार मेले के तहत चयनित नवनियुक्त युवा आयकर विभाग, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

रोजगार मेला भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को सार्थक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए सशक्त बनाना है। इस पहल के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित नवनियुक्त कार्मिकों को देशभर में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रमों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाते हैं।

यह आयोजन केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के सामूहिक प्रयासों का भी प्रतीक है। इसके माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, मानव पूंजी को सशक्त बनाने तथा नागरिकों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण जनसेवाएं प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.