/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश को मनरेगा के लिए ₹1789 करोड़, श्रमिकों को जल्द भुगतान

Table of Content

लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मनरेगा के तहत केंद्रीय सरकार की पहली किस्त को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के साथ ही उत्तर प्रदेश को कुल ₹1789.79 करोड़ की राशि जारी की गई है।
इस बजट में पिछले वित्तीय वर्ष (2025-26) की लगभग रू 1,129.55 करोड़ की लंबित राशि भी शामिल है। इससे पुराने बकाये का भुगतान आसानी से किया जाएगा। मनरेगा की मूल भावना को सुनिश्चित करते हुए राशि को अलग -अलग श्रेणियों में बांटा गया है। जिसमें अनुसूचित जाति के लिए रू 536.65 करोड़, अनुसूचित जनजातिके लिए 45.53 करोड़ एवं अन्य श्रेणियों के लिए रू 1207.60 करोड़ तय किए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये है कि सभी भुगतान निर्धारित गाइडलाइन्स के अनुसार समय से किये जांय और यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी को भी दोहरा भुगतान न हो। खर्च का प्रत्येक विवरण अनिवार्य रूप से ‘नरेगा सॉफ्ट’ पोर्टल पर दर्ज किया जाए।उप मुख्यमंत्री द्वारा लगातार निर्देशित किया जाता है कि मनरेगा योजना के अंतर्गत मनरेगा श्रमिकों का भुगतान समय से हो, सामग्री मद का भुगतान हो या फिर प्रशासनिक मद का भुगतान हो सभी प्रकार के भुगतान समय से किये जांए।
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि यह पूरी धनराशि ‘नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम’ के जरिए सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित दिया है कि भुगतान ‘फंड ट्रांसफर ऑर्डर’ और वास्तविक खर्च के आधार पर ही किया जाए। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

बलरामपुर, ग्वालियर और कोलकाता की दुःखद घटनाओं पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

दिवंगतों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बलरामपुर एवं ग्वालियर में हुए सड़क हादसों तथा कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की दुःखद घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप...

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.