TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में हेरिटेज पेड़ों की होगी मैपिंग, म्यूजियम में देखा जा सकेगा इतिहास

Table of Content

  • एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जारी किये आदेश, पेड़ों की प्रजाति व लोकेशन के साथ तैयार होगा कैटलॉग
  • शहर की हरित विरासत को मिलेगी पहचान, पर्यावरण संरक्षण के अभियान को मिलेगा बल

लखनऊ। लखनऊ में 100 साल की उम्र पार कर चुके हेरिटेज पेड़ों की मैपिंग होगी। इसके अंतर्गत पेड़ों की प्रजाति व लोकेशन के साथ ही एक पूरा कैटलॉग तैयार होगा। जिसे लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट में प्रदर्शित किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को वर्ल्ड अर्थ-डे पर इस बाबत आदेश जारी किये हैं।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि कैंट स्थित दिलकुशा गार्डेन में बरगद का एक पुराना पेड़ है। लोगों की मान्यता है यह पेड़ लगभग 400 वर्ष पुराना है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार केशव वर्मा ने इस पेड़ का मुआयना किया। पेड़ के चारों तरफ आर0सी0सी0 का चबूतरा बना था। उन्होंने बताया कि पेड़ों की विभिन्न प्रजातियों में एक उम्र के बाद टाइलोसिस की प्रक्रिया होती है, जिससे पेड़ का तना अंदर से खोखला होने लगता है।
कैम्बियम में टाइलोसिस उत्पन्न होने से तने के मध्य भाग में भोजन/पोषक तत्व जाना अवरुद्ध हो जाता है। ऐसी परिस्थिति आने पर पेड़ अपनी बाहरी सतह से आवश्यक पोषक तत्व खींचकर पनपता है। लेकिन, लोग पेड़ों के चारों तरफ आर0सी0सी0 के चबूतरे बना देते हैं। जिससे पेड़ अपनी बाहरी सतह से पोषक तत्व नहीं ले पाता है और धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। उन्होंने सलाह दी कि लोगों को इस तरह के पुराने पेड़ों के संरक्षण को लेकर जागरूक किया जाए।

हरित विरासत को मिलेगी पहचान
इसे ध्यान में रखते हुए अब लखनऊ के हेरिटेज पेड़ों की मैपिंग का कार्य कराया जाएगा। पेड़ कहां है, किस प्रजाति का है, कितना पुराना है, उसका क्या इतिहास है, इसका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। लोग पेड़ों की तस्वीर के साथ उसका पूरा ब्योरा लखनऊ म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट में देख सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इससे न सिर्फ लोग शहर की इन हरित विरासत की पहचान कर सकेंगे, बल्कि पेड़ों के संरक्षण को भी बल मिलेगा।

एनबीआरआई के सहयोग से रिसर्च
एलडीए उपाध्यक्ष ने लखनऊ म्यूजियम की क्यूरेशन टीम, प्राधिकरण के उद्यान अनुभाग एवं प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सेल (पी0एम0सी0) को शहर में 100 वर्ष व उससे अधिक उम्र पार कर चुके पेड़ों के बारे में रिसर्च करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि एन0बी0आर0आई0 से सहयोग लेकर यह रिसर्च पूरा किया जाएगा। यह अपने आप में एक अनूठी पहल होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.