/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

वाराणसी विकास कार्य: मंत्री ए.के. शर्मा ने देर रात किया निरीक्षण, सफाई

Table of Content

सौंदर्यीकरण और बिजली व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

  • नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ए. के. शर्मा के निर्देश, बारिश से पहले नालों की सफाई और बिजली समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
  • अबकी बार अच्छे कार्यों के दम पर बनारस को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने की तैयारी

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने वाराणसी में नगर विकास विभाग एवं ऊर्जा विभाग की अलग-अलग समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि नगर से संबंधित सभी विकास कार्यों जैसे रोड, नाली, दीवारों की पेंटिंग, पार्कों का रखरखाव, पार्कों का सौंदर्यीकरण, इंटरलॉकिंग तथा रोड के किनारे सुंदरीकरण के कार्यों को तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाए।
15 मई की रात्रि में नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त के साथ शहर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने शहर की सड़कों, नालियों, सौंदर्यीकरण कार्यों तथा दीवारों की पेंटिंग का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य चलते हुए पाए गए, जहां मंत्री श्री शर्मा ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कार्य अच्छी गुणवत्ता एवं सही तरीके से किए जा रहे हैं।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि बारिश से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित कर ली जाए ताकि जलभराव जैसी समस्याएं उत्पन्न न हों। शहर में कहीं भी कूड़ा-कचरा जमा न होने पाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा पूरे बनारस की साफ-सफाई पूरी तत्परता के साथ कराई जाए। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इस बार सभी बनारसवासियों को मिलकर अच्छे कार्यों के दम पर वाराणसी को स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए कार्य करना होगा।
ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक कार्य तत्काल पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की विद्युत समस्या नहीं होनी चाहिए। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, ट्रांसमिशन लाइन की व्यवस्था तथा विद्युत संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याएं विद्युत उपकेंद्रों पर बैठकर सुनी जाएं और उनका तत्काल निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए।
बैठक में राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा,नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, एम डी (पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम) शंभू कुमार सहित नगर विकास तथा ऊर्जा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.