TN

TotaRam News

What's Hot

नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया

Table of Content

Totaran news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर नीदरलैंड में रहने वाले प्रवासी भारतीयों और भारत के मित्रों की एक विशाल सभा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए उत्साहपूर्ण और रंगारंग स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने डच समाज में भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान और भारत और नीदरलैंड के बीच मित्रता के जीवंत सेतु के रूप में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के भारत के साथ गहरे और स्थायी ऐतिहासिक संबंधों को भी याद किया और पीढ़ियों से उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने इस बात का उल्लेख किया कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर और डच विश्वविद्यालयों में भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या विशेष रूप से नवाचार-आधारित क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच समकालीन साझेदारी को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल संबंध विशेष रूप से क्रिकेट और हॉकी दोनों देशों के बीच घनिष्ठ जन-संबंधों को और अधिक बढ़ावा दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रमुख केन्द्रित क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं और नीदरलैंड के साथ द्विपक्षीय सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत और बढ़ते व्यापार एवं आर्थिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि नीदरलैंड यूरोप में भारत के सबसे बड़े निर्यात स्थलों में से एक है और इसके प्रमुख निवेश साझेदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता दोनों पक्षों के लिए नए अवसर खोलेगा।

PM मोदी ने विकसित भारत 2047 और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर दिया

प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनने के उद्देश्य से भारत में हो रही वृद्धि और प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल प्रणालियों में व्यापक प्रगति के माध्यम से भारत में जारी परिवर्तन और गति का उल्लेख किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत आत्मविश्वास से अपने भविष्य को आकार दे रहा है और वैश्विक विकास एवं समृद्धि में योगदान दे रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत सरकार विदेश में रहने वाले प्रत्येक भारतीय के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उनसे नीदरलैंड में अपने अनुभव का लाभ उठाकर विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
नीदरलैंड, यूरोप में भारतीय मूल के लोगों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है जिसमें सूरीनामी-हिंदुस्तानी समुदाय के लगभग 200,000 सदस्य शामिल हैं। इस संदर्भ में उन्होंने चौथी पीढ़ी से छठी पीढ़ी तक सूरीनामी-हिंदुस्तानी प्रवासी समुदाय के लिए ओसीआई पात्रता में छूट के बारे में जानकारी दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.