TN

TotaRam News

What's Hot

UP Menstrual Health Policy: किशोरियों की माहवारी स्वच्छता के लिए मुफ्त सैनिटरी नैपकिन और जागरूकता पर जोर

Table of Content

सरकारी/निजी विद्यालयों की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

लखनऊ। किशोरियों के माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित राज्य स्तरीय माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज एनेक्सी भवन, लखनऊ में अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं महानिदेशक, परिवार कल्याण सहित बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज,सूचना विभाग,नगर विकास, नमामि गंगे, श्रम, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग तथा न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

  • कक्षा 6 से 12 तक सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत सभी छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों की छात्राओं तथा विद्यालय न जाने वाली या विद्यालय छोड़ चुकी किशोरियों तक भी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था विकसित की जाएगी।
  • माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सेवाओं का लाभ प्रत्येक किशोरी तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें विद्यालय से बाहर रहने वाली किशोरियों और वंचित समूहों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • विद्यालयों में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन तथा किशोरावस्था संबंधी शिक्षा एवं जागरूकता सत्रों को नियमित शैक्षिक गतिविधियों का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा।
  • माहवारी प्रारंभ होने से पूर्व किशोरियों को आवश्यक जानकारी एवं तैयारी उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
  • सुरक्षित एवं स्वच्छ माहवारी व्यवहार को बढ़ावा देने तथा मिथकों, भ्रांतियों और सामाजिक झिझक को दूर करने के लिए डिजिटल, सामाजिक एवं अन्य संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा।
  • प्रदेश में माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं और पहलों को समग्र, समन्वित एवं संस्थागत स्वरूप देने के लिए राज्य माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता नीति विकसित करने पर कार्य किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी एवं समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा किशोरियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं और गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें, ताकि किशोरियों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध हो सकें।

प्रस्तावित राज्य नीति के माध्यम से माहवारी संबंधी जानकारी एवं शिक्षा, स्वच्छता उत्पादों तक समान एवं सुगम पहुंच, माहवारी-अनुकूल जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार संबंधी सुविधाएं, सुरक्षित सेनेटरी नेपकिन(अपशिष्ट) प्रबंधन, विद्यालय से ड्राप आउट/बाहर की किशोरियों एवं वंचित समूहों तक सेवाओं की पहुंच तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय एवं जवाबदेही को सुदृढ़ किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि राज्य में प्रत्येक किशोरी को सम्मानजनक, सुरक्षित और स्वच्छ माहवारी प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभागीय समन्वय, संस्थागत व्यवस्था और जन-जागरूकता को प्राथमिकता दी जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.