TN

TotaRam News

What's Hot

UP Livestock Workshop: कृत्रिम गर्भाधान और पशु टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में कार्यशाला आयोजित

Table of Content

पशुधन की नस्ल सुधार, गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण और भारत पशुधन एप के प्रभावी उपयोग पर विचार विमर्श किया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद एवं पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम गर्भाधान एवं टीकाकरण जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को मालवीय हाल, लखनऊ विश्वविद्यालय में किया गया। कार्यशाला में पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की आधुनिक तकनीकों, सेक्स्ड सीमेन के उपयोग, टीकाकरण की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता, वैक्सीन तथा सीमेन स्ट्रॉ की कोल्ड चेन व्यवस्था और भारत पशुधन एप के प्रभावी उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यशाला में देशभर के विषय-विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, पशु चिकित्साविदों तथा पशुपालन क्षेत्र से जुड़े स्टेक होल्डर द्वारा प्रतिभाग किया गया।

पशुधन स्वास्थ्य और प्रजनन सुधार पर मुकेश मेश्राम ने दिया जोर

अपर मुख्य सचिव, पशुधन एवं दुग्ध विकास मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए पशु स्वास्थ्य, पशु प्रजनन, टीकाकरण व कृत्रिम गर्भाधान के डिजिटल अभिलेखीकरण, टीकाकरण की माइक्रो प्लानिंग के महत्त्व के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य पशुधन में कृत्रिम गर्भाधान एवं टीकाकरण के आच्छादन में गुणात्मक एवं संरचनात्मक सुधार लाना है। पशु प्रजनन एवं पशु स्वास्थ्य पर अद्यतन जानकारियाँ देते हुए पशु उत्पादकता को बढ़ाना है ताकि पशुपालकों की आय में वृद्धि हो तथा विभाग द्वारा प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में योगदान दिया जा सके।

उन्हांेने कहा कि कार्यशाला के तकनीकी सत्र में वर्गीकृत वीर्य (सेक्सड सीमेन) द्वारा कृत्रिम गर्भाधान, डिजिटल अभिलेखीकरण द्वारा पारदर्शी अनुश्रवण, टीकाकरण की गुणवत्ता, सीरो सर्विलांस पर विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही जानकारी का लाभ उठाया जाये और इसका उपयोग पशुधन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु किया जाए, जिससे किसान एवं पशुपालक इससे अधिक से अधिक लाभान्वित हों।

कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण उपलब्धियों पर जिलों को किया गया सम्मानित

प्रदेश में संचालित गर्भाधान का वार्षिक लक्ष्य 216.30 लाख (FY-2026-27) के क्रम मे भारत पशुधन पर फीडिंग मे उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने के लिए अपर मुख्य सचिव श्री मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा 5 जनपद हापुड़, पीलीभीत, कौशाम्बी, हरदोई, शामली एवं टीकाकरण (FMD राउंड -7) का वार्षिक लक्ष्य 351.86 लाख (FY-2025-26) के क्रम मे 5 जनपद अलीगढ़, लखनऊ, गाजियाबाद, जौनपुर एवं पीलीभीत को सम्मानित किया गया।

कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में सेक्स्ड सीमेन के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान के क्रियान्वयन एवं उसकी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी), गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान की मानक प्रक्रिया, सीमेन स्ट्रॉ की कोल्ड चेन व्यवस्था तथा कृत्रिम गर्भाधान के बाद पशुओं के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पशु प्रजनन मॉड्यूल के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण एवं प्रसव तथा पशु स्वास्थ्य मॉड्यूल के तहत कृमिनाशन, टीकाकरण अभियान, पशु उपचार एवं पोस्टमार्टम से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों को भारत पशुधन एप की मौजूदा एमआईएस एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई।

पशु टीकाकरण, डाटा प्रबंधन और कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

द्वितीय तकनीकी सत्र में उत्तर प्रदेश के मैदानी परिस्थितियों में पशुधन टीकाकरण की गुणवत्ता एवं संख्या में सुधार की रणनीति, टीकाकरण की माइक्रो प्लानिंग एवं डाटा अपलोडिंग का महत्व, वैक्सीन की कोल्ड चेन व्यवस्था तथा फील्ड में उसके सुरक्षित रखरखाव पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त भारत पशुधन एप पर डाटा अपलोड करने में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान तथा सीरो-सर्विलांस में वैज्ञानिक सैम्पलिंग विधियों के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यशाला में एनडीयूएटी अयोध्या, दुवासु मथुरा, आईवीआरआई बरेली तथा पशुपालन विभाग सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ द्वारा अपने अनुभव एवं तकनीकी ज्ञान साझा की गई। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर एवं परिचर्चा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद किया। कार्यशाला में विशेष सचिव पशुधन देवेन्द्र पाण्डेय, निदेशक प्रशासन एवं विकास डा0 राजेन्द्र प्रसाद, निदेशक डा0 संगीता तिवारी सहित पशुधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.