TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी खरीफ गोष्ठी में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Table of Content

‘ग्रो सेफ फूड’ अभियान से रसायन मुक्त खेती को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन मार्स ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में किया गया, जिसमें वर्ष 2026-27 में खरीफ खाद्यान्न एवं तिलहन उत्पादन को 256.22 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 302.55 लाख मीट्रिक टन तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने की। इस अवसर पर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं बड़ी संख्या में कृषकों ने सहभागिता की। बलदेव सिंह औलख ने कहा कि योगी सरकार के कुशल नेतृत्व में प्रदेश आज कृषि उत्पादन के क्षेत्र में देश में अग्रणी बन चुका है। उन्होंने कहा कि एक समय प्रदेश को खाद्यान्न के लिए बाहरी राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश न केवल आत्मनिर्भर है बल्कि अन्य राज्यों को भी खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने मक्का, दलहन एवं तिलहन के उत्पादन में वृद्धि पर विशेष बल देते हुए किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में किसानों तक उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र एवं वैज्ञानिक विधियों को पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक उपयोग पर जोर दिया, जिससे फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को सुरक्षा मिल सके।
कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खरीफ फसलों के लिए समय से बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि निवेश उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि 110.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों का आच्छादन सुनिश्चित करते हुए 302.55 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। इसके लिए विभागीय समन्वय, तकनीकी मार्गदर्शन एवं संसाधनों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यक्रम में ग्रो सेफ फूड पहल के अंतर्गत कृषि रक्षा रसायनों के उपयोग में कमी लाने हेतु एक चार्ट का विमोचन भी किया गया, जिससे सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। तकनीकी सत्र में कृषि विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों के वैज्ञानिकों ने मूंगफली, तिल, अरहर एवं मक्का की उन्नत प्रजातियों, रोग नियंत्रण, आधुनिक कृषि यंत्रों, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने एवं दलहनी-तिलहनी फसलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम में गौ आधारित कृषि, संतुलित उर्वरक उपयोग, ढैचा की खेती, धान की सीधी बुवाई तथा तिलहन एवं दलहन उत्पादन बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई। मक्का की बढ़ती उपयोगिता के माध्यम से किसानों को अन्नदाता से ऊर्जादाता बनने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
अध्यक्ष, उपकार कैप्टन विकास गुप्ता, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता, प्रमुख सचिव कृषि रविन्द्र, सचिव कृषि इन्द्र विक्रम सिंह, मण्डलायुक्त लखनऊ विजय विश्वास पन्त, आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता योगेश कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त शिवा कान्त द्विवेदी, लखनऊ मंडल के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक तथा प्रदेश भर से आए हुए सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.