TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24,717 अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि पर वितरित किए प्रतीकात्मक चेक

Table of Content

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को लोकभवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि लागू करते हुए इसे 9,000 रुपये से बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रतिमाह किया गया। इस अवसर पर चयनित 14 अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय तथा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में ‘होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड’ का विमोचन भी किया गया, जिसे बाल वाटिका से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है। इसमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ उनके शारीरिक, सामाजिक, भावनात्मक, संज्ञानात्मक एवं व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों का समग्र मूल्यांकन किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह आयोजन हजारों शिक्षा योद्धाओं के समर्पण, तपस्या और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अंशकालिक अनुदेशक सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा की अलख को निरंतर प्रज्ज्वलित रखते हुए बच्चों को खेल, कला, अनुशासन, संस्कार और जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जोड़ रहे हैं, जो मजबूत राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा हेतु 9,645 तथा कार्यानुभव शिक्षा हेतु 6,192 अनुदेशक कार्यरत हैं, जो विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मंत्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में मानदेय को 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 17,000 रुपये प्रतिमाह किया जाना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में हुए व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब एवं आधुनिक पुस्तकालय जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे ये विद्यालय नवाचार के केंद्र बनकर उभरे हैं। वर्तमान में 1,129 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी संचालित हैं, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं तथा शेष सभी ब्लॉकों में भी बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय स्थापित किए जाने की कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 1,64,882 बच्चों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे समावेशी शिक्षा को बढ़ावा मिला है। सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु डीबीटी प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा को केवल योजना न मानकर सामाजिक परिवर्तन और प्रदेश के समग्र विकास का प्रमुख माध्यम बनाया गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.